पीटीएलआर कॉलेज में 25 फरवरी को स्पोर्ट्स कार्यक्रम एवं 27 फरवरी को “अनुगूंज–2026” इंटर युवा महोत्सव का भव्य आयोजन

फरीदाबाद : पीटीएलआर कॉलेज में 25 फरवरी को वार्षिक स्पोर्ट्स कार्यक्रम तथा 27 फरवरी को “अनुगूंज-2026” इंटर युवा महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। दोनों कार्यक्रम प्रातः 10:00 बजे से कॉलेज परिसर में आयोजित किए जाएंगे।

कॉलेज निदेशक प्रो. आर.पी. आर्या एवं समस्त पीटीएलआर परिवार ने सभी वि‌द्यार्थियों, अभिभावकों एवं गणमान्य अतिथियों से कार्यक्रम में समय पर उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। इस कार्यक्रम को सफल एवं यादगार बनाने हेतु तैयारियाँ पूरे उत्साह और जोश के साथ चल रही हैं।

25 फरवरी को आयोजित वार्षिक स्पोर्ट्स कार्यक्रम में कॉलेज के विभिन्न विभागों के 200 से अधिक छात्र-छात्राएँ उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। प्रतियोगिताओं में क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी, 100, 200 एवं 400 मीटर दौड़, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, कैरम, शतरंज, रस्साकशी सहित अन्य खेल गतिविधियाँ शामिल रहेंगी। प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन एवं टीम वर्क की भावना का विकास करना है। सभी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को 25 फरवरी शाम को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।

27 फरवरी को आयोजित इंटर कॉलेज युवा महोत्सव में फरीदाबाद, पलवल एवं गुरुग्राम के विभिन्न महावि‌द्यालयों के 300 से अधिक छात्र-छात्राएँ भाग लेंगे। इस अवसर पर समूह नृत्य, एकल नृत्य, एकल गीत, युगल गीत, एकल वाद्य यंत्र, स्वांग, फ्लैशबैक, स्टैंड अप कॉमेडी, कविता पाठ, भाषण, मेहंदी, रंगोली, पोस्टर बनाना, फैशन शो एवं अन्य रचनात्मक प्रस्तुतियाँ आकर्षण का केंद्र रहेंगी। साथ ही विशेष आकर्षण के रूप में 2025-26 के मिस्टर टेक्नोलॉजी, मिस टेक्नोलॉजी और मिस्टर फार्मेसी एवं मिस फार्मेसी का चयन कर उन्हें सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान शैक्षणिक सत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एमबीए छात्रा “सुश्री ज्योति”, डिप्लोमा कंप्यूटर साइंस प्रथम सेमेस्टर की छात्राएं “नंदिनी, मानसी”, एवं डिप्लोमा मैकेनिकल इंजीनियरिंग पंचम सेमेस्टर के छात्र “लक्ष्य चानना” को शैक्षणिक पुरस्कार प्रदान कर विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!