फरीदाबाद चैंबर ऑफ कॉमर्स व इंडस्ट्री (FCCI) की गर्वनिंग बॉडी मीटिंग में राजेश दुग्गल, भा.पु.से., संयुक्त पुलिस आयुक्त रहे चीफ गेस्ट
कानून व्यवस्था, यातायात प्रंबधन व प्रदुषण नियंत्रण पर हुई चर्चा

फरीदाबाद : फरीदाबाद चैंबर ऑफ कॉमर्स व इंडस्ट्री (FCCI) की गर्वनिंग बॉडी की फरीदाबाद में मीटिंग आयोजित हुई जिसमे राजेश दुग्गल, भा.पु.से., संयुक्त पुलिस आयुक्त, फरीदाबाद मुख्य अतिथि रहे। मीटिंग के दौरान कानून व्यवस्था, यातायात प्रंबधन व प्रदुषण नियंत्रण के बारे में विस्तार से चर्चा की गई।
राजेश दुग्गल ने मीटिंग के दौरान कहा कि फरीदाबाद पुलिस जिला में कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये प्रतिबद्ध है। फरीदाबाद पुलिस की डायल 112, कॉल पर कार्रवाई करते हुये तुरंत मौके पर पहुंचती है, जिसका रिस्पॉस टाईम 6 मिनट 32 सेकंड का है। फरीदाबाद पुलिस द्वारा लगातार अपराधियो पर कार्रवाई की जा रही है। महिला अपराधों के प्रति भी पुलिस की सक्रिय भुमिका है जिसके चलते गत वर्ष के अपेक्षा महिला विरुध अपराध में 5% से अधिक की कमी आई है। मीटिंग के दौरान उपस्थित फैक्टरी व इंड्स्ट्रियल मालिकों को कहा गया की उनके पास कार्य कर रहे बाहर के लोगो की वेरिफिकेशन करवाई जाये।
उन्होंने आगे कहा कि साइबर अपराधों पर भी फरीदाबाद पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है इस वर्ष अभी तक 1450 से अधिक अपराधियो को गिरफ्तार कर लगभग 23.5 करोड रुपये बरामद किये गये है। अगर किसी के साथ साइबर फ्रॉड होता है तो गोल्डन ऑवरस में साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराये।

यातायात प्रबंधन पर चर्चा करते हुये उन्होंने कहा कि यातायात पुलिस लगातार अपने क्षेत्र में कार्य कर रही है कोहरे के मध्यनजर एडवाईजरी भी जारी की गई है। प्रदुषण नियंत्रण संबंध में ग्रेप-4 के अंतर्गत सभी वाहनो पर निगरानी रखकर कार्रवाई की जा रही है। जिला में ग्रेप-4 के माध्यनजर यातायात पुलिस के 5 नाके लगाये गये है जहां पर वाहनो की संघन चेकिंग की जा रही है।
उन्होंने आगे कहा कि फैक्टरी व इंड्स्ट्रियल क्षेत्र में लेबर क्लास कर्मचारी भी काम करते है जिनकी वेरिफिकेशन करवाये। फरीदाबाद पुलिस की सामुदायिक पुलिसिंग टीम द्वारा जागरुकता कार्यक्रम किये जाते है और नशे के आदी व्यक्तियों की डॉक्ट्रर्स से काउंसलिंग भी करवाई जाती है।

इस अवसर पर संदीप सिंह (हरियाणा स्टेट पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड, फरीदाबाद), पंकज पूजन रामपाल (जिला अध्यक्ष, भाजपा फरीदाबाद), एच.के. बत्रा (अध्यक्ष), रोहित रुंगटा (महासचिव), टी.सी. धवन (इमीडिएट पास्ट प्रेसिडेंट) तथा एम.पी. रुंगटा (संस्थापक एवं पूर्व अध्यक्ष FCCI) सहित FCCI के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
फरीदाबाद पुलिस उद्योग जगत के साथ समन्वय स्थापित कर जिले में कानून व्यवस्था, यातायात सुधार एवं सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।



