ऑनलाइन क्लास के दौरान छठी कक्षा का छात्र फांसी के फंदे पर झूला !

रेवाड़ी ! रेवाड़ी की विजय नगर कॉलोनी में एक छठी कक्षा के छात्र ने ऑनलाइन कक्षा के दौरान फांसी के फंदे पर लटक कर अपनी जान दे दी। थाना मॉडल टाउन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया एक की मौत का कारण क्या है। विजय नगर निवासी लक्ष्य छठी कक्षा में पढ़ता था, सुबह करीब 11:30 बजे ऑनलाइन क्लास का समय होने के चलते छत के ऊपर बने कमरे में पढ़ने के लिए गाया गया था, करीब 1 घंटे बाद 12:30 परिजन छत पर पहुंचे तो कमरे का दरवाजा बंद था। अंदर जाकर देखा तो लक्ष्य फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है।



