सरदार बल्लभगढ़ भाई पटेल जयंती पर होगी रन फार यूनिटी: डीसी विक्रम सिंह

फरीदाबाद, 29 अक्तूबर। डीसी जितेन्द्र यादव ने कहा कि सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में सोमवार को जिला प्रशासन और खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग द्वारा रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती पर अखण्ड भारत के निर्माण की नींव रखने में अहम भूमिका निभाने पर उन्हें याद किया जाएगा। सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती पर रन फॉर यूनिटी के जरिये युवाओं को जागरूक किया जाएगा।

जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी देवेन्द्र गुलिया ने बताया कि सरदार बल्लभगढ़ भाई पटेल जयंती पर रन फार यूनिटी खेल परिसर से शुरू हो हेलीपैड ग्राउंड रोङ होती हुई एस्कार्ट रोड़ पर पहुंचेगी। वहां से सैक्टर-15 व सैक्टर -12 डिवाइडिगं रोड़ होते हुए खेल परिसर में सम्पन्न होगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!