स्कूल को अपग्रेड कराने को लेकर ग्राम पंचायत इंगोसा रायपुरा, मेंहगांव, जिला-भिंड के निवासी केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मिले

दिल्ली (मनीष शर्मा) : ग्राम पंचायत इंगोसा रायपुरा, मेंहगांव, जिला-भिंड के निवासी दीपेन्द्र सिंह भदौरिया एवं राघवेन्द्र सिंह भदौरिया (सोनू) गांववासियों के आग्रह पर केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के निवास 27 सफदरगंज रोड, दिल्ली में जाकर उनसे मिले व उन्हें एक आवेदन पत्र सौंपा। इन्होंने श्री सिंधिया से मांग की कि उनके यहां पर बने स्कूल को अपग्रेट किया जाए जिससे बच्चे गांव से बाहर बहुत दूर पढऩे जाने से बच सकें। अभी यह स्कूल 8वीं क्लास तक है। सभी गांववासी चाहते हैं कि यह स्कूल अपग्रेड होकर 10वीं तक किया जाए जिससे बच्चे बाहर दूर जाकर पढऩे में कठिनाई महसूस ना करें। इस पर केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आश्वासन दिया कि वह जल्द ही स्कूल को अपग्रेड कराएंगे।



