शारदा पीठ श्रृंगेरी शंकराचार्य जी के गुरुग्राम आगमन पर वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन की ओर से भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया

गुरुग्राम : वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन के चेयरमैन शशि कांत शर्मा के श्री हरि निवास, सेक्टर–5 गुरुग्राम में श्रद्धेय श्री शारदा पीठ शंकराचार्य जगद्गुरु श्री श्री विधुशेखर भारती महास्वामी जी का पावन आगमन हुआ।
श्री शारदा पीठ शंकराचार्य जी के सेक्टर–5 आगमन पर चेयरमैन शशि कांत शर्मा द्वारा पुष्पमाला व श्रीफल के साथ उनका पारंपरिक स्वागत किया गया।
इस अवसर पर चेयरमैन शर्मा ने बताया कि संस्थापक स्वर्गीय पंडित मांगे राम शर्मा जी को 1994 से ही शंकराचार्य जी का स्नेह एवं आशीर्वाद प्राप्त था, और वे फेडरेशन के मुख्य संरक्षक भी रहे हैं।

चेयरमैन शशि कांत शर्मा ने वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन की गतिविधियों की जानकारी देते हुए कहा कि परम् पूज्य जगद्गुरु श्री श्री विधुशेखर भारती महास्वामी जी का गुरुग्राम आगमन समस्त समाज के लिए उत्साह एवं प्रेरणा का विषय है।
उन्होंने बताया कि समाज एवं राष्ट्र के उत्थान हेतु फेडरेशन द्वारा निरंतर सेवा एवं सांस्कृतिक संरक्षण के कार्य किए जा रहे हैं।
अपने आशीर्वचन में परम पूज्य शंकराचार्य जी ने ब्राह्मण समाज की भूमिका, सांस्कृतिक विरासत एवं सामाजिक उत्तरदायित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि— “समाज के प्रत्येक व्यक्ति को धर्म, शिक्षा, सेवा एवं संस्कृति के संरक्षण हेतु निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए। यही जीवन का श्रेष्ठ मार्ग है, जो व्यक्ति और राष्ट्र दोनों के उत्थान का आधार बनता है।”

जगत गुरू श्री शंकराचार्य जी ने अपने हैं अनुग्रह भाषण में ब्राह्मणों की एकता व सांस्कृतिक विरासत को सँभालने पर ज़ोर दिया श्री शंकराचार्य जी ने हर एक व्यक्ति को संध्या पूजा और जप करना चाहिए उसे बंधन नहीं समझना चाहिए बंधन तो यह जीवन है और इस जीवन चक्र के बंधन से छूटने वह मोक्ष प्राप्ति के लिए प्रतिदिन संधा पूजा व जप करना आवश्यक है आगे श्री शंकराचार्य जी ने कहा कि इस लौकिक संसार में है अध्यात्मिक होना भी परम आवश्यक है आज की युवा पीढ़ी को कंप्यूटर की शिक्षा के साथ संस्कृत की शिक्षा भी लेनी चाहिए,हम इस लौकिक संसार में आगे तो बढ़ें लेकिन अपने संस्कारों को साथ लेकर आगे चले। श्री शंकराचार्य जी ने कहा कि ब्राह्मणों का परम कर्तव्य है कि वह धर्मशास्त्रों का अध्ययन करें और सनातन धर्म भारतीय संस्कृति व सभ्यता का रक्षण करें ।”धर्मो: रक्षति: रक्षित:” आप धर्म की रक्षा करेंगे तो धर्म आपकी रक्षा करेगा।
सेक्टर 3,5,6 के पूर्व प्रधान दिनेश वशिष्ठ ने सेक्टर 5 में श्री शंकराचार्य जी के दिव्य आगमन पर निवासियों के साथ ज़ोरदार स्वागत किया और कहा की परम श्रद्धेय श्री शंकराचार्य जी के आगमन से सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ है।
वर्ल्ड ब्राह्मण फ़ेडरेशन की ओर से वाइस चेयरमैन सुखवीर शर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष के सी पांडे, उपाध्यक्ष प्रहलाद शर्मा, उपाध्यक्ष कैलाशपती शर्मा, महिला महासचिव मीनू शर्मा, जम्मू से आए युवा अध्यक्ष दक्षेस शर्मा, वित् सचिव अनूप शर्मा, दिल्ली प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार भारद्वाज आदि पदाधिकारियों ने गुरु द्रोणाचार्य की मूर्ति स्मृति के रूप में श्री शंकराचार्य जी को भेंट की।

श्री शंकराचार्य जी ने चेयरमैन शशिकांत शर्मा को शारदा पीठ द्वारा अंगवस्त्र व जगद्गुरू श्री श्री भारती तीरथ महास्वामी जी की प्रतिमा आशीर्वाद स्वरूप प्रदान की व वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन व शर्मा परिवार को आशीर्वाद दिया।
श्री शारदा पीठ शंकराचार्य जी के दिव्य आगमन पर शिक्षाविद् डॉक्टर अशोक दिवाकर, महावीर भारद्वाज, श्रीहरि, श्रवण दुबे, ग्रोवर, मंजीत, पी राघवेंद्र राव आई ए एस रिटायर टी.के.शर्मा आई ए एस रिटायर्ड आचार्य राघवेंद्र भट्ट, गविश द्विवेदी आदि गणमान्य लोगों ने भाग लिया।
ज्ञात रहे कि जगद्गुरु शंकराचार्य जी शारदा पीठ द्वारा सेक्टर 42 में नए मंदिर का शुभारंभ किया जाना है ।



