मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन फरीदाबाद ने किया मुख्यमंत्री का स्वागत

फरीदाबाद। हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की विशाल जनसभा फरीदाबाद में अभूतपूर्व जनसमर्थन के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुई। रैली में उमड़ी भारी भीड़ ने प्रदेश सरकार की जनहितकारी नीतियों और नेतृत्व पर अपना अटूट विश्वास व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि हरियाणा सरकार उद्योगों के विकास, रोजगार सृजन और निवेश को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि “हमारी सरकार उद्योगों को सरल नीतियां, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और पारदर्शी व्यवस्था उपलब्ध करा रही है, जिससे हरियाणा निवेशकों की पहली पसंद बनता जा रहा है।” उन्होंने उद्योग जगत को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनकी सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।

कैबिनेट मंत्री, हरियाणा सरकार (राजस्व, शहरी स्थानीय निकाय, नागरिक उड्डयन) विपुल गोयल ने अपने संबोधन में कहा कि फरीदाबाद को देश के प्रमुख औद्योगिक हब के रूप में स्थापित करने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हरियाणा तेजी से विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।

इस अवसर पर मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन फरीदाबाद (MAF) ने मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत बुके भेंट कर किया। MAF की ओर से सुखदेव सिंह (प्रेसिडेंट), रमनीक प्रभाकर (जनरल सेक्रेटरी) एवं सुनील सचदेवा (वाइस प्रेसिडेंट) ने मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।

यह कार्यक्रम कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जिसमें उद्योग जगत के प्रतिनिधियों की उल्लेखनीय भागीदारी रही। MAF प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष औद्योगिक मुद्दों को प्रमुखता से उठाया और सरकार की उद्योग हितैषी नीतियों की सराहना की।

इस अवसर पर रैली में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेश नागर, खेल मंत्री गौरव गौतम, विधायक मूलचंद शर्मा, विधायक धनेश अदलखा, विधायक सतीश फागना, मेयर प्रवीण जोशी, भाजपा जिलाध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

साथ ही के.सी. लखानी, नवदीप चावला, एच.के. बत्रा, एस.के. जैन,शम्मी कपूर, बी आर भाटिया,वीरभान शर्मा,गगन धीमान,बबलू धीमान, सुनील गुलाटी, संजय गुलाटी,एच के बत्रा, हरे राम गुप्ता,योगेश गुप्ता, सरदार एस एस बांगा, सरदार मिंटा बांगा, प्रदीप मोहंती, आर एस गाँधी, एस पी अग्रवाल, आर के जैन एवं प्रमोद प्रभाकर इत्यादि MAF के मेंबर्स की गरिमामयी उपस्थिति रही।

रैली में उमड़ा जनसैलाब इस बात का प्रमाण है कि प्रदेश की जनता और उद्योग जगत दोनों ही मुख्यमंत्री के नेतृत्व में आगे बढ़ते हरियाणा के साथ मजबूती से खड़े हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!