मीडिया विद्यार्थियों के लिए ‘डिजाइनिंग एंड राइटिंग फॉर द वेब’ विषय पर एक विशेष मास्टर क्लास का आयोजन
वेब डिजाइनिंग, एआई कोडिंग और पोर्टफोलियो तैयार करने में दक्षता सीखने का अवसर हुआ प्राप्त: प्रो.पवन सिंह

फरीदाबाद : जे.सी.बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय,वाईएमसीए, फरीदाबाद के संचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा पोस्ट ग्रेजुएशन के विद्यार्थियों के लिए ‘डिजाइनिंग एंड राइटिंग फॉर द वेब’ विषय पर एक विशेष मास्टर क्लास का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता वनटिक टेक्नोलॉजीज में सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंजीनियर सत्यम पांडेय रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को वेब डिजाइनिंग, वेब राइटिंग और डिजिटल तकनीक के विभिन्न पहलुओं से परिचित कराया।
विभागध्यक्ष प्रो.पवन सिंह ने बताया कि ‘वीकली स्किल बूस्ट’ श्रृंखला के अंतर्गत आयोजित मास्टर क्लास में एमएजेएमसी के विद्यार्थियों को विज़ुअल स्टूडियो कोड शॉफ्टवेयर के माध्यम से वेब डिजाईनिंग, एआई कोडिंग और पोर्टफोलियो तैयार करना जैसी स्किल सीखने का अवसर प्राप्त हुआ। जिनकी मीडिया क्षेत्र के बदलते स्वरूप में महत्वपूर्ण भूमिका है। एचटीएमएल और सीएसएस जैसी प्रोग्रामिंग लैंगुएज की भी जानकारी दी।

विशेषज्ञ सत्यम पांडेय ने विद्यार्थियों को कोडिंग की मूलभूत जानकारी दी और बताया कि आज के समय में तकनीक की मदद से बिना अधिक जटिल प्रक्रिया के अपनी वेबसाइट तैयार की जा सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रॉम्प्ट के माध्यम से वेबसाइट विकसित करने की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रदर्शन भी दिया।
उन्होंने कहा कि डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करने वाले विद्यार्थियों को लेखन के साथ-साथ वेब डिजाइनिंग, डिजिटल टूल्स और नई तकनीकों की जानकारी भी होनी चाहिए। मास्टर क्लास के दौरान कम्युनिकेशन एंड मीडिया टेक्नोलॉजी विभाग के पोस्ट ग्रेजुएशन विद्यार्थियों.ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और वेब डिजाइनिंग, कोडिंग तथा एआई की मदद से वेबसाइट तैयार करने से जुड़े विभिन्न पहलुओं को समझा।
इस अवसर पर डॉ. सोनिया हुड्डा, डॉ. मौसम कुमार एवं आदर्श भी उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और इस तरह की व्यावहारिक एवं तकनीकी मास्टर क्लास के महत्व पर जोर दिया। कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक, उपयोगी और प्रेरणादायक रहा।



