फरीदाबाद पुलिस द्वारा सेफ सिटी के अंतर्गत किये जा रहे है सराहनीय कार्य

दुर्गा शक्ति NIT-3 की टीम ने रात्रि में महिला व उसके बच्चो को छोड़ा उनके गंतव्य स्थान पर

फरीदाबाद : पुलिस महानिदेशक के द्वारा चलाए गए “सेफ सिटी” अभियान के अंतर्गत पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के द्वारा दिए गए दिशा निर्देश के अनुसार कार्रवाई करते हुए दुर्गा शक्ति NIT-3 की टीम ने रात्रि के समय एक महिला व उसके दो बच्चो को उनके गंतव्य स्थान पर पहुंचाने का सराहनीय कार्य किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 30 मई की रात समय करीब 11:40 बजे दुर्गा शक्ति की ERV टीम गस्त पर थी। गस्त के दौरान B.K चौक के पास एक महिला अपने 2 बच्चो सहित मिली। जिन्होंने बताया कि वह पल्ला फरीदाबाद कि रहने वाली है तथा उन्हें घर जाने के लिए ऑटो नहीं मिल रहा और ऑटो का इंतजार कर रही है। दुर्गा शक्ति नम्बर-3 की टीम ने महिला को उसके बच्चो सहित सरकारी गाडी से उनके घर तक छोडा गया। महिला व परिजनों ने पुलिस टीम का तहे दिल से धन्यवाद किया है।

रात्रि के समय महिला को कोई साधन/पब्लिक ट्रांसपोर्ट नही मिल पा रहा हो और अकेली असुरक्षित महसूस कर रही है तो वह फरीदाबाद पुलिस के कंट्रोल रूम नंबर 9999150000, 0129-2227200 पर संपर्क करके पुलिस की मदद ले सकती है। जिस पर उनके नजदीकी दुर्गा शक्ति, PCR या ERV टीम उस महिला से संपर्क करके उसे सुरक्षित घर/स्थान तक छोड़ेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!