विद्यालय स्तर पर ली जाने वाली 9वीं व 11वीं कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाएं 17 मार्च से आरम्भ : डीईओ ऋतु चौधरी

  • तिथि-पत्र बोर्ड की वेबसाइट www.bseh.org.in पर उपलब्ध
  • दोनों परीक्षाएं एक ही सत्र में प्रात: 8.30 बजे से 11.00 बजे तक आयोजित

फरीदाबाद, 04 मार्च। जिला शिक्षा अधिकारी ऋतु चौधरी ने बताया कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला में विद्यालय स्तर पर ली जाने वाली कक्षा 9वीं व 11वीं की वार्षिक परीक्षाएं 17 मार्च से प्रारम्भ हो रही हैं।

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा इन परीक्षाओं का तिथि-पत्र बोर्ड की वेबसाइट www.bseh.org.in पर अपलोड कर दिया गया है। उन्होंने आगे बताया कि कक्षा 9वीं की परीक्षाएं 17 मार्च से शुरू होकर 02 अप्रैल, 2022 तक तथा कक्षा 11वीं की परीक्षाएं 17 मार्च से आरम्भ होकर 13 अप्रैल, 2022 तक चलेंगी। उन्होंने आगे बताया कि दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं एक ही सत्र में प्रात: 8.30 बजे से 11.00 बजे तक संचालित होंगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!