पुलिस ने इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया !

नोएडा, 10 अक्टूबर ! नोएडा की थाना सूरजपुर पुलिस ने बीती रात को मुठभेड़ के दौरान 15 हजार रुपए के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि थाना सूरजपुर पुलिस ने बीती रात सेक्टर 144 के पास से एक मुठभेड़ के दौरान 15,000 हजार रुपए के इनामी बदमाश कविंदर भाटी को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगी। घायल बदमाश को उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भाटी दो साल से फरार चल रहा था। उन्होंने बताया कि भाटी कुख्यात भू-माफिया है और उसने कई लोगों को धोखाधड़ी से सरकारी जमीन बेची है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!