टेलिग्राम टास्क के नाम पर 14,03,000/-रू की ठगी

फरीदाबाद : पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम उषा के नेतृत्व में फरीदाबाद पुलिस की साइबर थानों की टीम द्वारा लगातार कार्रवाही की जा रही है। इसी कड़ी में साइबर थाना NIT की टीम ने टेलिग्राम टास्क के नाम पर ठगी के मामले में चार आरोपियों को जोधपुर, राजस्थान से गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि आर.पी.एस. ग्रीन वैली, फरीदाबाद वासी एक महिला ने साइबर थाना NIT में दी शिकायत में बतलाया कि उसके पास एक कॉल आया जिस पर उसको पार्ट टाइम जॉब करने के लिए एक टेलिग्राम ग्रुप से जुडने को कहा । जिसके बाद उसके पास एक लिंक शेयर किया गया जहां से वो ठगों के टेलिग्राम ग्रुप से जुड गई। जिसपर उसको कुछ टास्क करने के लिए दिए गये और विभिन्न टास्क के लिए उससे 14,03,000/- रुपये ऐठ लिये। जिस शिकायत पर साइबर थाना NIT में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

उन्होने आगे बताया कि साइबर थाना NIT की टीम ने कार्रवाई करते हुए मोहम्मद शाहिद (35) वासी त्रपोलिया मार्ग, बैलिम मार्किट, नियर तेलियो की मस्जिद, जोधपुर राजस्थान, असलम गोरी (39) वासी होटल पैराडाईज के पीछे एक्सल बालडींग, नई सडक, जोधपुर राजस्थान, सफ्फान बेलिम (22) वासी राज दादी अस्पताल के सामने, इन्साइड सोजती गेट, जोधपुर राजस्थान व मोहम्मद राकिन (24) वासी चमन पुरा गली नं. 1, नई सडक, जोधपुर राजस्थान को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि मोहम्मद शाहिद खाताधारक है जिसके खाता में ठगी के 5 लाख रूपये आये थे तथा इसने अपना खाता असलम गोरी को दिया था, जिसने उस खाता को आगे सफ्फान और मोहम्मद राकिन को दे दिया था। सफ्फान और मोहम्मद राकिन खातों को ऑपरेट भी करते थे और खातों में आये पैसों को USDT में बदल कर आगे ठगों के पास भेज देते थे। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!