लगभग 62 लाख रुपये की लागत से बनने वाली RMC रोड का विधिवत उद्घाटन

फरीदाबाद : वार्ड नं. 43 की पार्षद श्रीमती रश्मि यादव द्वारा भाटिया कॉलोनी, ब्लॉक–C में लगभग 62 लाख रुपये की लागत से बनने वाली RMC रोड का विधिवत उद्घाटन किया गया। यह विकास कार्य क्षेत्र के निवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करेगा और आने-जाने में होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी। इस अवसर पर वार्ड नं. 42 के पार्षद दीपक यादव भी विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में कॉलोनी के अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं स्थानीय निवासी उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से सोदान सिंह, सुरेश कुमार, रमेश चौधरी, महेश कुमार, राजेंद्र जी, बबिता माथुर, सुनीता श्रीवास्तव, देवकीनंदन, धनी राम, अशोक कुमार, मूलचंद, राजेश माथुर और प्रदीप मित्तल आदि शामिल रहे।

पार्षद श्रीमती रश्मि यादव ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं और आने वाले समय में भी वार्ड में और अधिक विकास कार्य करवाए जाएंगे। स्थानीय निवासियों ने RMC रोड निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी व्यक्त करते हुए पार्षद का आभार प्रकट किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!