कृष्णपाल गुर्जर ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की

फरीदाबाद : भारत सरकार के ऊर्जा एवं भारी उद्योग केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने सैक्टर-23 पटेल चौक पर सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के शुभ अवसर पर सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उपस्थित लोगों को सम्बोधित किया।
उन्होंने सरदार वल्लभभाई पटेल मार्ग पर पटेल सभा द्वारा आयोजित सरदार वल्लभभाई पटेल की 146वी जयंती विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल वास्तव में एक लोह पुरुष थे। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि नीतिगत दृढ़ता के लिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने सरदार पटेल को लौह पुरुष की उपाधि दी थी। स्वतंत्रता आंदोलन में सरदार पटेल का पहला और बड़ा योगदान 1918 में खेड़ा संघर्ष में था। उन्होंने 1928 में हुए बारदोली सत्याग्रह में किसान आंदोलन का सफल नेतृत्त्व भी किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद देशी रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है।
उन्होंने 562 छोटी-बड़ी रियासतों का भारतीय संघ में मिलाकर एक भारत राष्ट्र का निर्माण कराया। महात्मा गांधी ने सरदार पटेल को लौह पुरुष की उपाधि दी थी। गुजरात में नर्मदा के सरदार सरोवर बांध के सामने सरदार वल्लभभाई पटेल की 182 मीटर (597 फीट) ऊंची लौह प्रतिमा (स्टैचू ऑफ यूनिटी) का निर्माण किया गया। यह विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा है। इसे 31 अक्टूबर 2018 को देश को समर्पित किया गया। अमेरिका की स्टेचू ऑफ लिबर्टी की ऊंचाई केवल 93 मीटर है। यह सरदार पटेल का ही विजन था कि भारतीय प्रशासनिक सेवाएं देश को एक रखने में अहम भूमिका निभाएगी। उन्होंने भारतीय प्रशासनिक सेवाओं को मजबूत बनाने पर कापी जोर दिया। उन्होंने सिविल सेवाओं को स्टील फ्रेम कहा था। बारडोली सत्याग्रह आंदोलन के सफल होने के बाद वहां की महिलाओं ने वल्लभभाई पटेल को ‘सरदार’ की उपाधि प्रदान की थी।
केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि किसी भी देश का आधार उसकी एकता और अखंडता में निहित होता है और सरदार पटेल देश की एकता के सूत्रधार थे। इसी वजह से उनके जन्मदिन को राष्ट्रीय एकता दिवस के तौर पर मनाया जाता है।
इससे पूर्व भारत सरकार के उर्जा एवं भारी उद्योग राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र में विकास के क्षेत्र में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।
केंद्रीय राज्य मंत्री ने बिल्लू पहलवान पार्षद के यहां आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि विकास के क्षेत्र में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आज विकास के क्षेत्र में नित नए आयाम फरीदाबाद संसदीय क्षेत्र में स्थापित किए जा रहे हैं। ताकि आम जनता इन विकास कार्यों का हरसंभव लाभ ले सके। उन्होंने विकास कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि सड़क, सुरक्षा, मुख्य राजमार्ग,लम्बे पुल, शिक्षा, गुणवत्ता परक विकास सहित हर प्रकार की जन समस्याओं के समाधान के साथ विकास को नए आयाम देने के सभी कड़े व ठोस कदम उठाए जा रहे हैं और निकट भविष्य में संबंधित क्षेत्रों में विकास के क्षेत्र में किसी प्रकार की कोई समस्या बाकी नहीं रहने दी जाएगी।
इसके उपरांत उन्होंने सेक्टर – 35 अशोका पार्ट – 3 में वृद्धजनों की सुविधा के लिए पार्क के अंदर 8 लाख रुपये से निर्मित पुस्तकालय का उद्घाटन करते हुए अपनी ओर से क्षेत्रवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली, भैया दूज और आगामी सभी पांच त्योहार फरीदाबाद संसदीय क्षेत्र में रह रहे लोगों के लिए मंगलमय हो।
इस अवसर पर मेयर सुमन बाला, पार्षद जयवीर खटाना, महेंद्र भड़ाना, डॉ कौशल बाटला, एके गुप्ता, मदन पुजारा, डॉ पी के झा, विनोद गुप्ता सहित अनेकों स्थानीय आरडब्लूए प्रतिनिधि, पार्षद बिल्लू पहलवान, पार्षद अजय बैसला, राव निहाल सिंह, अनिल गोयल, राव कृष्ण, धर्म राव, मनोज नासवा, दीपक यादव,वीर सिंह नैन, संजय कुमार, मिथलेश प्रसाद, राम अधीन सिंह पटेल, डॉ रश्मि प्रभा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।



