टॉवर लगवाने के नाम पर ठगी करने के मामले में साइबर थाना सेन्ट्रल की टीम ने 6 आरोपियो को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के द्वारा शहर में साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए दिए गए दिशा निर्देश के अंतर्गत फरीदाबाद पुलिस के द्वारा लगातार साइबर जागरुकता कार्यक्रम कर लोगों को जागरूक तो किया ही जा रहा है, साथ ही साइबर ठगों पर प्रहार करते हुए उनको गिरफ्तार भी किया जा रहा है, इसी क्रम में साइबर थाना सेन्ट्रल की टीम ने टॉवर लगवाने के नाम पर ठगी के मामले में 6 आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर-83 फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने अपनी शिकायत में वर्णित कि उसको अपने एक प्लाट में मोबाइल टावर लगवाना था, जिसके लिए उसने बैंगलोर कर्नाटक में स्थित ABG टावर्स प्राइवेट लिमिटेड नाम से कंपनी की वेबसाइट को सर्च किया, जिस पर एक व्हाट्सएप नम्बर से सम्पर्क हुआ। जिससे टावर लगाने के बारे में बातचीत हुई, ठग ने बताया कि टॉवर लगने वाला क्षेत्र ग्रामीण है। जिसके लिए शिकायतकर्ता को 40 लाख रुपए टावर लगवाने के मिलेंगे तथा 25 हजार रुपए मासिक व केयर-टेकर के लिए 12 हजार रुपए प्रति माह का वेतन दिया जाएगा और 5-6 दिन के अंदर-अंदर दिए गए पते पर सर्वे भी किया जाएगा। जिस पर लिए शिकायतकर्ता ने 25 जनवरी को Google Pay के माध्यम से 2450/- का प्रोसेसिंग फीस का भुगतान किया, इसके उपरांत शिकायतकर्ता को एग्रीमेंट की सॉफ्ट कॉपी भेजी गई तथा जिसमें 24000/-रु का और भुगतान करने के लिए उल्लेख किया गया। जो यह राशि बाद में वापस आने बारे कहा गया। इसके बाद ठग ने 15 लाख रुपए की पेमेंट देने का आश्वासन दिया और कहा कि 15 लाख रुपए की बडी राशि है। जिसके लिए 2% यानी 30 हजार रुपए भुगतान करने होंगे जिसमें से 27 हजार रुपए सरकार के द्वारा वापस दे दिए जाएगे। इसके बाद राशि का 3% भुगतान की बात कही, जिस पर 45 हजार का भुगतान किया गया, इस प्रकार शिकायतकर्ता ने कुल 100,405/-रु की ठगी हुई। शिकायत के संबंध में थाना साइबर सेन्ट्रल में मामला दर्ज किया गया है।

साइबर पुलिस टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए शशी कुमार, उदय सिंह, वासी गांव पिंजूपूरा कैथल, सन्दीप कुमार वासी गांव बिसनपूरा जिला जीन्द, डेविड वासी सलेमगड नियर खाद गोदाम जिला हिसार, गौरव कुमार वासी मोहल्ला सराय बलबधर जिला रेवाडी व आकाश दीप वासी मंदी कॉलोनी जिला हिसार हाल कृष्णा नगर दिल्ली को अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि उन्होंने अपने नंबर गूगल पर डाल रखे हैं, जिन पर लोग संपर्क करते हैं और फिर वे ठगी की वारदात को अंजाम देते हैं। जिसके लिए दिल्ली में उन्होंने फ्लैट किराए पर लिया हुआ था। वारदात में प्रयोग 2 मोबाइल फोन मय SIM कार्ड, 02 लैपटॉप व अन्य 16 मोबाइल फोन मय SIM कार्ड बरामद किये गये। सभी आरोपियो को पूछताछ के बाद अदालत में पेश किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!