तिरखा कॉलोनी मंडी परिसर में स्थित महावीर पार्क के निर्माण कार्य का उद्घाटन हुआ

फरीदाबाद : तिरखा कॉलोनी मंडी परिसर में स्थित महावीर पार्क के निर्माण कार्य का शुभ उद्घाटन बड़े हर्ष एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम क्षेत्र के विकास, स्वच्छता एवं नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।

इस अवसर पर वार्ड संख्या 43 की पार्षद रश्मि यादव द्वारा विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से वार्ड संख्या 42 के पार्षद दीपक यादव एवं भाजपा नेता टीपरचंद शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही।

उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, वरिष्ठ नागरिक, माताएं, बहनें एवं युवा साथी उपस्थित रहे। इस अवसर पर RWA के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की सक्रिय भागीदारी विशेष रूप से उल्लेखनीय रही, जिनमें प्रधान- सुरेंद्र कपासिया, प्रदीप शर्मा, संदीप चौधरी, संदीप चाहर, संदीप परमार, जितेंद्र (जीतू) कुमार, दयाचंद शर्मा, सतीश अधाना, के के सिंह, रमेश सरपंच, धंजय राव, ओमप्रकाश, परम सिंह रावत, उदयभान, भूदेव शर्मा, बिजेंद्र टांगर, चंद्रपाल, हेमराज शर्मा सहित समस्त RWA सदस्य एवं तिरखा कॉलोनी निवासी उपस्थित रहे।

सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के लिए एक सकारात्मक कदम बताया।

अपने संबोधन में रश्मि यादव ने कहा कि महावीर पार्क का निर्माण स्थानीय नागरिकों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित एवं हरित वातावरण प्रदान करेगा। उन्होंने आगे भी क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य करने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थित जनों के आभार प्रदर्शन के साथ हुआ। यह आयोजन क्षेत्रीय एकता एवं विकास के प्रति जनभागीदारी का प्रतीक बना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!