शेयर मार्केट में निवेश कर मोटा लाभ कमाने का लालच देकर 11.48 लाख की ठगी

साइबर थाना सैंट्रल की टीम ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : साइबर थाना सैंट्रल में फरीदाबाद वासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी, जिसमें आरोप लगाया कि उसे इंस्टाग्राम पर स्टॉक मार्केट ट्रेडिंग से संबंधित एक विज्ञापन मिला। जिस पर उसने डिटेल भरी तो ठगों ने व्हाट्सएप के माध्यम से उससे सम्पर्क किया गया और उन्होंने ट्रेडिंग विशेषज्ञ होने का दावा किया तथा निवेश पर उच्च रिटर्न का वादा कर ठगों के प्लेटफ़ॉर्म में निवेश करने के लिए शिकायतकर्ता को विश्वास में लिया। जिस पर शिकायतकर्ता ने ठगों के बताये खाता में विभिन्न ट्रांजेक्शन के माध्यम से 11.48 लाख रूपये निवेश के लिए भेजे। जब उसने पैसे निकालने चाहे तो उसको व्हाट्सएप से ब्लॉक कर दिया गया। जिस शिकायत पर साइबर थाना सैंट्रल में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि साइबर थाना सैंट्रल की टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी सोनू कुमार वासी गाँव उटवारा जिला अलीगढ उतर प्रदेश व अरशद कुरैशी वासी गाँव जहाँगीर पुर, गौतमबुद्ध नगर उतर प्रदेश को गिरफ्तार किया है।

पुछताछ में सामने आया कि आरोपी ठगों के लिए खाता उपलब्ध करवाते थे और इन्होने पहले गिरफ्तार अभिषेक से खाता लेकर आगे दिया था। दोनों आरोपी नोएड़ा में ड्राइवर का काम करते है। आरोपियों को अधिक पुछताछ के लिए 5 दिन के पुलिस रिमांड़ पर लिया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!