मानसी और प्रियंका ने जीता गोल्ड मेडल : संजीव पूर्व सरपंच

फरीदाबाद : गांव नंगला जोगियान में आयोजित स्वागत समारोह में वाल्मीकि समाज से गांव पाली नंगला निवासी 8 वर्षीय मानसी ने हरियाणा स्तर पर ताई कमांडो में स्टेट गोल्ड मेडल और हरियाणा स्तर पर स्टेट गोल्ड मेडल जीत कर फरीदाबाद का नाम रोशन किया। मुख्यातिथि के रूप में हरियाणा वाल्मीकि महासभा के जिला अध्यक्ष संजीव पूर्व सरपंच नीमका व विशिष्ठ अतिथि जितेंद्र आर्य मोहना, सचिन मडोतिया पूर्व सरपंच रहे। पूर्व सरपंच संजीव ने बताया की वाल्मीकि समाज की होनहार बेटियों ने प्रदेश स्तर समाज का नाम रोशन किया।

संजीव ने कहा आज वंचित समाज की श्रेणी में वाल्मिकी समाज के लोगो में साधन संसाधन की कमी होने के बावजूद इन बेटियों ने अपने माता पिता और जिला फरीदाबाद का हरियाणा स्तर पर नाम किया हैं। इसलिए आज हरियाणा वाल्मीकि महासभा के बैनर तले बेटियों को ट्राफी देकर सम्मानित किया। संजीव ने बताया की बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए वाल्मीकि महासभा अपने स्तर पर भी काम करेगी।

इस अवसर प्रवीण मोर्या, राजिंदर प्रधान वाल्मिकी मन्दिर, कर्मवीर, अशोक भुरंडे मेहरचन्द बेनीवाल, रवि हसनपुर, मनोज रावत सनपेड, सुमेश गौड़, शंभू प्रधान, बलराज मोर्या, राहुल शेरिया, भोला नीमका, रोहित शेरिया, बबली, आदि लोग उपस्थित रहे!

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!