हरियाणा : एक दिन में रिकॉर्ड 844 नए मरीज मिले, मौतों का आंकड़ा 400 पार

हरियाणा ! राज्य में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदेश में एक ही दिन में रिकॉर्ड 844 नए केस सामने आए हैं। इनमें सबसे ज्यादा फरीदाबाद में 218, गुड़गांव में 108 और रेवाड़ी में 91 मरीज मिले हैं। जबकि प्रदेश में मौतों का आंकड़ा भी 400 पार कर गया है। एक ही दिन में नौ नई मौतें होने एक दिन में फरीदाबाद में तीन, पानीपत में दो जबकि अंबाला, नूंह, यमुनानगर व रोहतक में एक-एक मौत हुई है। अब मौतों के मामले में फरीदाबाद ने गुड़गांव को पीछे छोड़ दिया है। इसी के साथ राज्य में मृतकों की संख्या 408 पर पहुंच गई है।

इधर, राज्य में फरीदाबाद 7900 तो सोनीपत 2800, अम्बाला 1300 पार मरीज हो गए हैं। राज्य में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 32,413 हो गई है। सोमवार को 662 मरीजों के ठीक होने के साथ अस्पतालों से डिस्चार्ज होने वालों की संख्या 25046 पर पहुंच गई है। प्रदेश में अभी 6959 मरीजों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अभी 156 मरीजों की हालत सीरियस है। इनमें 24 मरीज वेंटीलेटर तो 132 मरीज ऑक्सीजन के सहारे हैं। राज्य में रिकवरी रेट 77.96 प्रतिशत पर पहुंच गया है।

यहां मिले नए केस
फरीदाबाद में 218, गुड़गांव में 108, रेवाड़ी में 91, अम्बाला में 80, करनाल में 48, पानीपत में 42, हिसार व यमुनानगर में 37- 37, रोहतक में 27, कुरुक्षेत्र में 25, सोनीपत में 24, झज्जर में 22, फतेहाबाद में 17, महेंद्रगढ़ में 16, भिवानी में 12, नूंह व जींद में 11-11, पंचकूला व कैथल में 6-6, सिरसा में 5 और चरखी दादरी में एक नया केस मिला है।

यहां ठीक हुए केस
फरीदाबाद में 165, गुड़गांव में 150, रेवाड़ी में 82, अम्बाला में 46, सोनीपत में 45, महेंद्रगढ़ में 34, झज्जर व हिसार में 25-25, करनाल में 21, पंचकूला में 15, भिवानी व पानीपत में 13-13, नूंह में 12, कुरुक्षेत्र में 9, सिरसा में 7 मरीज ठीक हुए हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!