एक पेड़ मां के नाम लगाकर मनाया विश्व पर्यावरण दिवस : जसवंत पवार सैनी

पर्यावरण प्रेमी पार्षद ने पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

बल्लबगढ़, 5 जून (मनीष शर्मा)। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर फरीदाबाद महानगर भाजपा पार्टी के जुझारू कार्यकर्ताओं, पर्यावरण प्रकोष्ठ के जिला संयोजक एवं मनोनीत पार्षद जसवंत पंवार सैनी ने पौधारोपण अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। एक पौधा मां के नाम लगाकर पौधारोपण अभियान का शुभारंभ किया।

पार्षद जसवंत सैनी ने अपने बड़े बुजुर्गों और भाइयों के साथ फलदार और छायादार पौधे लगाकर , जूठ के थैले व पौधे वितरित किए । पौधारोपण के पश्चात सैनी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बढ़ते प्रदूषण और भीषण गर्मी के इस दौर में पौधारोपण ही भविष्य की पीढ़ियों के लिए सबसे सुरक्षित निवेश है। हमारा लक्ष्य आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आवाहन पर एक पेड़ माँ के नाम’ और ‘स्वच्छ और हरित फरीदाबाद और हरियाणा’ के सपने को साकार करना है और फरीदाबाद महानगर पर्यावरण प्रकोष्ठ पूरे जिले में इस तरह के अभियान चलाता रहेगा ताकि प्राकृतिक संतुलन बना रहे और हम अपनी आने वाली पीढियां को शुद्ध वायु और अच्छा वातावरण दे सके। इस पौधा रोपण में स्थानीय निवासियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

उपस्थित लोगों ने शपथ ली कि वे न केवल अपने आसपास हरियाली बढ़ाएंगे बल्कि लगे हुए पौधों का भी पालन पोषण करेंगे और उन्हें वृक्ष बनाएंगे। इस मौके अमर रघुवंशी ,हरीश , रामकुमार ,संजय सैनी ,पृथ्वी सिंह ,कपिल ,नारायण सैनी ,सुनील पवार ,मुकुल ,विशाल ,हर्ष सैनी और पर्यावरण प्रेमी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!