BSNL की भूमिगत कॉपर केबल चोरी करने के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार

क्राईम ब्रांच उंचा गांव की कार्रवाई, 40 मीटर कॉपर केबल की किमत लगभग 2 लाख रुपये थी।

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में BSNL की भूमिगत कॉपर केबल चोरी करने के मामले में क्राईम ब्रांच उंचा गांव की टीम ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि JTO BSNL ने पुलिस चौकी सेक्टर 16 में दी अपनी शिकायत में बताया कि 20/22 अक्टूबर को मेट्रो अस्पताल व सनफ्लैग अस्पताल के नजदीक बिछाई गई BSNL की भूमिगत कॉपर केबल अज्ञात चोरो द्वारा चोरी कर ली गई थी। जिस शिकायत पर थाना सेक्टर 17 में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने आगे बताया कि मामले में कार्रवाई करते हुये क्राईम ब्रांच उंचा गांव की टीम ने कार्तिक(25) वासी नोएडा, आलोक(32) वासी सेक्टर 86 नोएडा, साकिब(19) वासी दिल्ली व सोहेब(32) वासी गोतमबुधनगर उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देते थे। आरोपी अपने साथ एक JCB व इंडस्ट्रियल उपकरण लेकर आते थे जिससे लोगो को ये लगे की यह काम वैध रुप से चल रहा है JCB से खुदाई करने के बाद आरोपियों ने BSNL की भूमिगत 40 मीटर कॉपर केबल को कॉट दिया था तथा केबल को कंटेनर में डाल वहा से फरार हो गये थे। आरोपितों से 18000 रुपये बरामद किये गये है। सभी आरोपितों को माननीय न्यायलय में पेश कर 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!