अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद फरीदाबाद द्वारा हिंदू साम्राज्य दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया

फरीदाबाद : अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद, फरीदाबाद द्वारा हिंदू साम्राज्य दिवस जिला बार रूम, फरीदाबाद में हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एस एस चौहान, पूर्व श्रमायुक्त, फरीदाबाद व पूर्व प्रधान अधिवक्ता परिषद, फरीदाबाद ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संजय अरोड़ा, माननीय संघचालक फरीदाबाद, विशिष्ट अतिथि गोपाल शर्मा जिलाध्यक्ष भाजपा फरीदाबाद व के पी तेवतिया प्रधान (जिला बार एसोसिएशन, फरीदाबाद) रहे। कार्यक्रम का आरम्भ भारत माता व वीर शिवाजी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया।
फरीदाबाद बार एसोसिएशन के प्रधान के पी तेवतिया ने बताया कि आज ही के दिन छत्रपति शिवाजी महाराज मुगलों को परास्त करके वापिस लौटे थे। उन्होंने बताया कि वापिस लौटने के पश्चात शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक हुआ था व तभी से इस दिन को हिन्दू साम्राज्य दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। प्रधान ने कहा कि आज की भांति हर वर्ष बार रूम में हिन्दू साम्राज्य दिवस मनाया जाएगा।
प्रधान के पी तेवतिया ने घोषणा की कि इस प्रकार के आयोजन में जिला बार की तरफ से हरसंभव सहयोग व सहभागिता रहेगी। मंच संचालन एडवोकेट पुरुषोत्तम भारद्वाज व एडवोकेट मनोज शर्मा ने किया। दीपक नागर, देवेन्द्र गुलिया व उमा चौहान ने शोर्यमयी गीतों से कार्यक्रम में जोश भर दिया। अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद, फरीदाबाद की ओर से अतिथिगण को भारत माता व वीर शिवाजी महाराज के चित्र व पुस्तकें देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के वक्तागण संघचालक संजीव अरोड़ा, ओ पी शर्मा जी पूर्व वाईस चेयरमैन बार काउंसिल पंजाब एण्ड हरियाणा, के पी तेवतिया प्रधान जिला बार एसोसिएशन, पी के मित्तल पूर्व प्रधान जिला बार एसोसिएशन, जे पी अधाना पूर्व प्रधान जिला बार एसोसिएशन, मनबीर तंवर अतिरिक्त सचिव, नीरज कुमार कोषाध्यक्ष, संतराम शर्मा रहे।
इस अवसर पर दिनेश तोमर, अजीत डागर, संजीव अत्री, संजय तेवतिया, आमबीर धनखड़, ओमदत्त शर्मा, हिमांशु तेवतिया, रमन वशिष्ठ, प्रेमदत्त भारद्वाज, अवधेश शर्मा, भीष्म नारायण मुदगल, गंगाराम बघेल, होतीलाल डागर, प्रेमदत्त भारद्वाज, धीरज सैनी, हेमराज कपासिया, विक्रांत शर्मा, दीपक नागर, शिव भारद्वाज, जयप्रकाश भाटी, रविकांत कालिया, दिनेश कौशिक, राजकुमार नागर, प्रदीप शांडिल्य, राजेश बैसला, राकेश सहोता, विनोद कुमार, राजू त्यागी, सर्वेश कौशिक, पवन पाराशर, विपिन यादव, राजेश भारद्वाज, गिर्राज सागर, तेजवीर सौरोत, जितेंद्र शर्मा, विवेक शर्मा, प्रमोद भारद्वाज, महेश शर्मा, विकास वर्मा, राजेश तेवतिया, दुष्यंत कौशिक, पवन शर्मा, प्रवीण मलिक, पी0के0 अवस्थी, रफीक अहमद, अरविंद छावड़ी, विक्की भामला, अमरजीत सरधाना, मनीष शर्मा, मल्होत्रा जी, बेदी जी, अभिषेक गोस्वामी महिला शक्ति में उमा सिंह, शिखा सिद्दीकि, प्रियंका, रंजीता पटेल, उमा चौहान, कमलेश भटेजा, सविता, नीना शर्मा, मीनाक्षी आँचल, रामा कौर, पूजा पांचाल, पुनम राघव, रेखा शर्मा, मोनिका गावड़ी, ज्योति शर्मा, राजेश बैसला व अन्य सैकडों अधिवक्तागण ने राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया।



