चिन्हित गरीब परिवारों के बच्चों के लिए सैक्टर -23 में लगाया कैम्प : एडीसी आनन्द शर्मा

– गरीब बच्चों को किया सरकारी योजनाओं से लाभान्वित

फरीदाबाद : डीसी विक्रम सिंह के आदेशानुसार एडीसी आनन्द शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में “एक पहल” कार्यक्रम के तहत चिन्हित गरीब परिवारों को के बच्चों को सरकारी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए जिला बाल कल्याण अधिकारी एवं जिला बाल संरक्षण अधिकारी के साथ कोर्डिनेशन से राजकीय प्राइमरी विद्यालय सेक्टर-23 फरीदाबाद में कैम्प लगाया गया।

– कैम्प का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक गरीब बच्चों को सरकारी सुविधाएं उपलब्ध करवाना:-

भा0प्र0से0 अतिरिक्त उपायुक्त आनन्द शर्मा ने बताया कि कैम्प का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक गरीब बच्चों को  जिनकी उम्र 0 से 18 वर्ष के बीच है उनको लाभ दिलाना और सरकार की मुख्यधारा में शामिल करना है।

– बच्चों को ये सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही है:-

कैम्प में स्ट्रीट बच्चों के लिए जन्म प्रमाण पत्र हेल्थ चैकप, आधार कार्ड, दिवांग सर्टिफिकेट, ड्रॉपआउट बच्चों के दाखिले, फैमिली आई डी मोके पर बनाये गए व बनाने के प्रयास किये गए।

कैम्प में बाल कल्याण समिति की सदस्या रेणुका, महिला बाल विकास विभाग से सुपरवाइजर श्रीमती आशा देवी अपना योगदान दिया।

कैम्प में स्कूल मुख्यअध्यापक श्री पीताम्बर ने अच्छी व्यवस्था करवाई तथा कैम्प के सफल आयोजन के लिए अपने पूरे स्टाफ की ड्यूटी लगाईं।

– इन विभागों ने की भागीदारी सुनिश्चित:-

कैम्प में निर्धारित सभी विभागों में डीपीओ आईसीडीएस, पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग, नगर निगम फरीदाबाद, श्रम विभाग, आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र विभाग ने अपने दायित्वों का पालन किया। कैम्प में 121 बच्चों को लाभ पहुँचाया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!