आज देश में हर घर तिरंगा फहराकर जश्न मना रहे हैं लोग : कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा

- कहा, राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर दे शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि
- तिरंगा/ राष्ट्रीय ध्वज फहराने का होगा विश्व रिकॉर्ड कायम
बल्लबगढ़, 14 अगस्त। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने स्थानीय सेक्टर- 2 में बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद द्वारा आयोजित बाइक तिरंगा यात्रा को रवाना किया।
कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि 13 से 15 अगस्त तक हर घर, प्रतिष्ठान और कार्यालयों सहित तमाम बिल्डिंगो पर 75वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में तिरंगा/ राष्ट्रीय ध्वज फहराने का पहली बार विश्व रिकॉर्ड कायम होगा। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में 13 से 15 अगस्त तक हर घर, प्रतिष्ठान और कार्यालयों सहित तमाम बिल्डिंगो पर तिरंगा/ राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर विश्व रिकॉर्ड कायम कर रहे हैं। देश में युवाओं, बुजुर्गों और दिव्यांगजनों, बच्चों, महिलाओं सहित हर वर्ग के लिए हर घर तिरंगा अभियान के गजब का उत्साह दिखाई दे रहा है। उन्होंने लोगों हर घर तिरंगा के सफल आयोजन के लिए जागरूक किया।
कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा हर घर तिरंगा जन जागरण बाइक लेकर रैली में उपस्थित लोगों को सम्बोधित कर रहे थे।
कैबिनेट मंत्री पं मूलचंद शर्मा इसके उपरांत बल्लभगढ़ की अनाज मंडी में जितेंद्र बंसल द्वारा आयोजित हर घर तिरंगा यात्रा में भी शामिल हुए। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री पं मूलचंद शर्मा का अनाज मंडी एसोसिएशन द्वारा पगड़ी बांध और शॉल भेंट कर जोरदार गर्मजोशी के साथ स्वागत भी किया।



