नाबालिक दक्ष की मृत्यु मामले में 3 नाबालिक सहित 6 आरोपी काबू
बालिग 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर नीमका जेल भेजा गया और 3 नाबालिकों को बाल सुधार घर भेजा गया।

फरीदाबाद : नाबालिक दक्ष की मृत्यु मामले में 3 नाबालिक सहित 6 आरोपियों को काबू किया गया है। बालिग 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया और 3 नाबालिकों को बाल सुधार घर भेजा गया। आपको बता दें कि 28 सितंबर रात को बैट, लाठी, डंडों से 10 /12 लडकों ने हमला कर दक्ष को चोटें मारी गई थी। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई थी।
घायल दक्ष के पिता की शिकायत पर 29 सितंबर को थाना कोतवाली में 10 /12 लडक़ों के खिलाफ संगीन धाराओं के अंतर्गत मुकदमा किया गया था। डॉक्टर की राय के बाद केस में आरोपियों के खिलाफ 30.09.23 को धारा 307 एड की गई थी। बैट, लाठी, डंडों से मारी गई चोटों के कारण ईलाज के दौरान कल 7 अक्टुबर को दक्ष की मृत्यु होने पर धारा 302 ईजाद की गई है।
दोनों स्कूल के बच्चों में आपस में उठने बैठने को लेकर विवाद हुआ था। मृतक लडक़ा एनआईटी- 2 में वारदात वाले दिन ट्यूशन पढऩे आया था। वारदात में शामिल 3 नाबालिक सहित 6 को काबू किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में मधुकर जवाहर कॉलोनी , शिवम और सरवन गांव सारण के रहने वाले हैं। काबू किए गए नाबालिक लडक़े भी सारण गांव के आसपास के ही रहने वाले हैं।
पिता विपिन मेन्हदीरता निवासी जवाहर कलोनी कि शिकायत पर अभियोग नं. – 532 दिनाक 29.09.23 धारा 147,148, 149, 323, 506 थाना कोतवाली में दर्ज किया गया था
1. श्रवन निवासी गाँव सारन थाना सारन फरीदाबाद बा उम्र 18 साल गिरफ्तार तिथि -30.09.23 दिनांक 01.10.23 को पेश अदलत किया एक दिन हिरासत पुलिस रिमांड प्राप्त किया दिनांक 02.10.23 को पेश अदालत कर जेल नीमका भेजा गया।
2. शिवम निवासी गाँव सारन फरीदाबाद 20 साल को दिनांक 02.10.23 गिरफ्तार कर अदालत मे पेश कर 3,10 को जेल नीमका भेजा गया।
3. मधुकर निवासी जवाहर कालोनी थाना सारन 18 साल को दिनांक 02.10.23 गिरफ्तार किया दिनांक 03.10.23 अदालत मे पेश कर जेल नीमका भेजा गया।
विधिविरुद्ध बालक :-
एक नाबालिक-दिनांक 04.10.23 को माता-पिता के सामने शामिल तफ्तीश किया गया जो बाल सुधार गृह अभिरक्षा में है।
दुसरे नाबालिग को दिनांक 04.10.23 को माता-पिता के सामने शामिल तफ्तीश किया गया जो बाल सुधार गृह अभिरक्षा में है।
तीसरे नाबालिग को दिनांक 04.10.23 को माता-पिता के सामने शामिल तफ्तीश कर 5.10.2023 बाल सुधार गृह अभिरक्षा में भेजा गया ।
परिजन और अन्य लोगों ने प्रदर्शन कर उन आरोपियों की गिरफ्तारी की पुलिस से डिमांड की थी। अधिकारियों ने उन्हें भरोसा दिलाया है की वारदात मे शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।



