थप्पड़ कांड; पुलिस की जांच के बाद दोषी को बख्शा नहीं जाएगा : सीएम

फतेहाबाद ! बीती 5 जून को भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट द्वारा हिसार के बालसमंद में मार्केट कमेटी के सेक्रेटरी सुल्तान सिंह को थप्पड़ और चप्पल से मारे जाने के मामले में सीएम मनोहर लाल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। सीएम ने कहा कि दोनों तरफ से शिकायत मिली है, पुलिस ने केस दर्ज किए हैं। पुलिस जांच कर रही है। जो भी जांच का निष्कर्ष आएगा, दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। निर्दोष के साथ कोई अन्याय नहीं होगा।

सोनाली फोगाट द्वारा सरेआम इस तरह पिटाई करना क्या जायज था? इस सवाल पर सीएम ने कहा कि मुझे इस मामले में इससे ज्यादा कुछ नहीं बोलना है। जांच जारी है। बता दें कि सीएम मनोहर लाल खट्टर रतिया में किसानों से मेरा पानी- मेरी विरासत योजना पर चर्चा करने आए हुए थे। इस दौरान उन्होंने इस विषय पर प्रतिक्रिया दी।

स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी खोलने पर ये बोले सीएम
शिक्षण संस्थानों के बंद होने से जुड़े एक सवाल के जवाब में सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि 15 जुलाई तक कॉलेज नहीं खुलेंगे, 15 अगस्त तक सैकेंडरी स्कूल नहीं खुलेंगे और 31 अगस्त तक प्राइमरी स्कूल नहीं खोले जाएंगे। इसके बाद मूल्यांकन करेंगे, जो स्थिति होगी, इसके बाद ही फैसला लिया जाएगा। जबकि प्रदेश की सभी यूनिवर्सिटी फाइनल ईयर के विद्यार्थियों की परीक्षा आयोजित करेंगी, इसके अलावा अन्य सेमेस्टर के विद्यार्थियों को एवरेज अंक देकर पास कर दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!