स्मार्ट सिटी में मिस्टर एंड मिस ब्लिस की हुई लांचिंग
फरीदाबाद के लोगों को डिजाइनर शॉपिंग के लिए नहीं जाना पड़ेगा दिल्ली

– एक छत के नीचे मिलेंगे, डिजाइनर वियर, होमफर्नीशिंग सहित अन्य उत्पाद
फरीदाबाद, 18 अक्तूबर : फरीदाबाद के लोगों को अब डिजाइनर शॉपिंग के लिए दिल्ली के जाम के झाम में नहीं फंसना पड़ेगा। अब फरीदाबाद में ही लोग डिजाइनर वियर की शॉपिंग कर सकते हैं। फरीदाबाद में राष्ट्रीय राजमार्ग पर विजय सेल्स के साथ में मिस्टर एंड मिस ब्लिस शोरूम की लांचिंग हुई। इस शोरूम में महिलाओं व पुरुषों के डिजाइनर परिधान, फैबरिक के साथ-साथ होम फर्नीशिंग, इंटीरियर, एक्सटीरियर आदि एक छत के नीचे उपलब्ध हैं।

इस मौके पर शोरूम के संचालक नितेष गुप्ता ने बताया कि त्यौहारी सीजन शुरु होने के साथ ही लोगों में खरीददारी को लेकर चिंता बढ़ जाती है क्योंकि दिल्ली के जाम में शॉपिंग करना अपने आप में चुनौतीपूर्ण हैं। ऐसे में उनकी पत्नी वाणी गुप्ता जोकि स्वयं फैशन डिजाइनर हैं, के साथ उन्होंने फरीदाबाद के लोगों के लिए दिल्ली से बेहतर वैरायटी के साथ डिजाइनर शॉपिंग उपलब्ध करवाई है। उन्होंने कहा कि यहां लोगों को अपने आयोजनों के लिए कपड़ों से लेकर घर की सजावट सहित अन्य उत्पाद मिल सकेंगे जिससे लोगों के समय और पैसे की भी बचत होगी। उन्होंने बताया कि विशेष बात यह है कि यहां महिलाओं और पुरुष दोनों के डिजाइनर परिधानों व फैबरिक्स की बड़ी रेेंज है। इस मौके पर शहर के अनेक प्रतिष्ठित लोगों ने शिरकत की और कहा कि फरीदाबाद में इस तरह का यह पहला शोरूम हैं और अब निश्चित रूप से लोगों को डिजाइनर शॉपिंग के लिए दिल्ली की ओर नहीं जाना पड़ेगा।



