निवेश के नाम पर 253634/- रूपये का फ्रॉड

साइबर थाना बल्लभगढ की टीम ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : साइबर थाना बल्लबगढ़ में गांव दयालपुर, बल्लबगढ़ वासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी जिसमें आरोप लगाया कि उसके बेटे के पास इंस्टाग्राम पर पैसे निवेश करने के लिए मैसेज आया और ठगों ने उसे अच्छा लाभ कमाने बारे बतलाया। ठगों ने उसे 1800/-रू के निवेश के बदले 5800/-रू देने की बात कही जिससे शिकायतकर्ता लालच में आ गया। जिसके बाद ठगों उसे और निवेश कर अधिक लाभ कमाने का लालच दिया जिसके बाद वो निवेश करता चला गया और ऐसे करके ठगों ने उससे 2,53,634/- रूपये ऐठ लिए। जिस शिकायत पर साइबर थाना बल्लबगढ़ में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले में कार्रवाई करते हुए साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने आरोपी महेश गोलम वासी जनता नगर, चैम्बुर मुंबई को गिरफ्तार किया है।

पुछताछ में सामने आया कि आरोपी महेश ने किसी और के नाम से फर्जी खाता INDIA POST PAYMENT BANK में खुलवा रखा था, जिस खाता में ठगी के पैसे आते थे और उस खाता को वो खुद ऑपरेट करता था। खाता में आये पैसों से फोन ऑर्डर करते थे और फिर उनको बेच देते थे। महेश B.Tech. की पढ़ाई कर रहा है। आरोपी को मुम्बई से गिरफ्तार करके लाया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!