वाहन चोरी करने वाले आरोपी को क्राइम ब्रांच उंचा गांव ने किया गिरफ्तार आरोपी से 2 मोटरसाइकिल और 1 स्कूटी बरामद

फरीदाबाद : डीसीपी क्राइम मुकेश मल्होत्रा के द्वारा अपराधिक मामलों में संलिप्त आरोपियो की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच उंचा गांव प्रभारी जगबीर की टीम ने वाहन चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम तेजपाल उर्फ़ कल्ला है आरोपी नहूं जिले के गांव ईन्डरी का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी को अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से थाना सेक्टर-58 के वाहन चोरी के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ में अन्य 2 मामलों का खुलासा हुआ है। आऱोपी से 2 मोटरसाइकिल और 1 स्कूटी बरामद की गई है। जिसमें 2 थाना सेक्टर-58 और एक थाना सराय ख्वाजा का मामला शामिल है। आरोपी नशा करने का आदी है। आरोपी नशे की पूर्ति के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देता है। आरोपी पहले भी चोरी के मामलों में जेल जा चुका है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!