मंदिर से चोरी करने वाले आरोपी को क्राइम ब्रांच सेन्ट्रल की टीम ने किया गिरफ्तार, आरोपी से 11000/-रु बरामद

आरोपी से सेक्टर-12 खेल परिसर से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

  • आरोपी से घर में गहने चोरी का एक और मामाल का खुलासा, आरोपी 2 दिन के पुलिस रिमांड पर

फरीदाबाद : डीसीपी क्राइम हेमेंद्र कुमार मीणा के द्वारा शहर में अपराधिक गतिविधियो पर अंकुश लगाने के लिए आरोपियो की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच सेन्ट्रल प्रभारी दीपक लोहान की टीम ने मंदिर व घरों में चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी संदीप गांव कुम्हा भरतपुर राजस्थान का रहने वाला है। आरोपी को क्राइम ब्रांच टीम मुख्य सिपाही अजमेर, सिपाही अमन और मुफरीद्दीन ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से मुजेसर फाटक से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने श्याम कॉलोनी के मंदिर में से 15000/-रु चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी से पूछताछ में 11000/-रु बरामद किए गए है। आरोपी ने 4000/-रु खर्च कर दिए है। आरोपी से पूछताछ में मोटरसाइकिल चोरी के मामले का खुलासा हुआ है। आरोपी ने मोटर साइकिल को सेक्टर-12 खेल परिसर से चोरी की थी। मोटरसाइकिल को सेक्टर-23 की झुग्गियो से बरामद किया गया है। आरोपी से आदर्श नगर एरिया से घर में गहने चोरी के मामले का खुलासा हुआ है। जिसमें बरामदगी के लिए आरोपी को अदालत में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ जारी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!