दुष्कर्म के मामले में महिला थाना NIT की टीम ने आरोपी को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : महिला थाना NIT में एक लडकी ने शिकायत दी जिसमें आरोप लगाया कि आरोपी शैलेन्द्र उसको शादी का झांसा देकर उसको गांव से फरीदाबाद ले आया था और शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जिस शिकायत पर महिला थाना NIT में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि महिला थाना NIT की टीम ने कार्रवाई करते हुए शैलेन्द्र वासी बडी भेडी, हमीरपुर उ.प्र. को उसके गाँव बडी भेडी से गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी लडकी को शादी का झांसा देकर अपने साथ फरीदाबाद लेकर आया और उसको फरीदाबाद में एक किराये के मकान पर रखा और शादी का करने का लोभ देकर पिडिता के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसको यहीं छोडकर अपने गांव वापिस चला गया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!