हरियाणा राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष 17 जनवरी को फरीदाबाद में

फरीदाबाद, 16 जनवरी। हरियाणा राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष इंजी. कृष्ण कुमार शुक्रवार, 17 जनवरी को दोपहर 12:00 बजे हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, सम्मेलन केन्द्र, सेक्टर-12, फरीदाबाद में जिले के शहरी सफाई कर्मचारियों एवं ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को सम्बोधित करेंगे। प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में सफाई कर्मचारियों के सामाजिक, आर्थिक व शैक्षणिक जीवन एवं ड्यूटी के दौरान आने वाली दिक्कतों की भी सुनवाई करेंगे। वहीं दोपहर 01:30 बजे सफाई कर्मचारियों से सम्बंधित सभी विभागीय अधिकारियों के साथ सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के सभागार कक्ष में बैठक भी करेंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!