भारत विकास परिषद अरावली शाखा द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन

फरीदाबाद। भारत विकास परिषद, अरावली शाखा द्वारा सेवा कार्यों को आगे बढ़ाते हुए “अनीमिया मुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन डॉ. सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के सहयोग से प्रेम पब्लिक स्कूल, दयाल नगर, फरीदाबाद में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं वंदे मातरम् के साथ किया गया। इसके उपरांत डॉ. सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र से आई विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा स्वास्थ्य जांच का कार्य अत्यंत व्यवस्थित एवं विधिवत रूप से प्रारंभ किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श का लाभ प्राप्त किया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्रीय महिला सहभागिता प्रमुख श्रीमती विनीता गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनके आगमन से कार्यक्रम को विशेष प्रोत्साहन प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर सेवा गतिविधि संयोजक प्रतिभा तिवारी, अरावली शाखा अध्यक्ष सीए लोकेश अग्रवाल, सचिव सौरभ गर्ग, कोषाध्यक्ष नरेश कुमार सोलंकी, महिला सहभागिता मीनू कंसल, पर्यावरण संयोजक प्रवीण नारायण, एकनाथ गुप्ता, अंकुर गर्ग एवं बृजेश त्रेहान सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

प्रेम पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती शशि शर्मा, नरेंद्र देव सारस्वत एवं सुखबीर सिंह की विशेष उपस्थिति एवं सहयोग सराहनीय रहा।

डॉ. सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल की ओर से डॉक्टर मिताली(आर एम ओ) डोली,शिवम,रोहन,मनोज एवं सागर ने अपनी सेवाएं प्रदान कर शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

भारत विकास परिषद, अरावली शाखा की ओर से सभी सहयोगियों, चिकित्सकों एवं उपस्थित नागरिकों का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!