मेडिकल लैब टेक्निशयनों के खिलाफ हो रही कार्यवाही के विरोध में फरीदाबाद के लैब टेक्निशयनों ने रोज गार्डन पर किया प्रदर्शन

फरीदाबाद, 11 फरवरी (मनीष शर्मा)। फरीदाबाद लैब टेक्निशयनों की बैठक एनआईटी स्थित रोज गार्डन में सम्पन्न हुई। इस बैठक में सीएम फ्लाईंग द्वारा छापेमारी कर लेब टेक्नीशियन को गिरफ्तार कर जेल भेजने की निंदा की। फरीदाबाद के विभिन्न क्षेत्रों के कई मेडिकल लैब टेक्निशयन्स एकत्रित हुए जिन्होंने सीएम फ्लाईंग टीम के द्वारा छापा मारकर एक मेडिकल लैब टेक्नीशियन को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। जिसके बाद से तमाम लैब टेक्नीशियनों में हडक़ंप मचा हुआ है।

एलटी विनोद भाटी ने कहा कि अचानक से मेडिकल लैब टेक्नीशियनों पर छापेमारी कर गिरफ्तारी की जा रही है उसे रोका जाए और वहीं मेडिकल लैब टेक्निशयन्स की एक काउंसिल बनाकर उन्हें रजिस्टर्ड किया जाए ताकि भविष्य में ऐसी कार्यवाही से टेक्निशयनो को परेशान न होना पड़े। इस मौके पर उन्होंने कहा की यदि लैब टेक्नीशियन दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्यवाही जरूर करें लेकिन बिना जांच किये सीधा उसे जेल न भेजा जाए।

उन्होंने माना की कुछ लैब टेक्नीशियन ऐसे भी हैं जो बिना डिप्लोमा किये लैब खोलकर बैठे है जिनके खिलाफ कार्यवाही होना जायज भी है लेकिन चेतावनी के रूप में उन्हें एक बार नोटिस दिया जाना चाहिए न की सीधा कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि फिलहाल वह शांतिपूर्वक अपना विरोध प्रदर्शन कर गिरफ्तारी की निंदा की। श्री भाटी ने कहा कि यदि ऐसे ही लगातार कार्यवाही चलती रही तो फरीदाबाद के तमाम मेडिकल टेक्निशयन्स एकजुट होकर पुरजोर रूप से विरोध करेंगे और मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री के नाम ज्ञापन भी सौपेगें।

इस मौके पर गोविन्द सिंह, दीपक दूबे, सतबीर पासवान, सुरजीत, मुकेश शर्मा, रिहान मलिक, उमेश वशिष्ठ, सोनू वशिष्ठ, जेटली आदि लैब टेक्निशयन्स मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!