निकिता हत्याकांड को लेकर परिजनों, पड़ोसियों, शहर के समाजसेवियों ने इकट्ठा होकर एकसाथ लगाया जाम

फरीदाबाद 27 अक्टूबर। बीते दिन एक सिरफिरे युवक तौफिक ने पेपर देकर वापिस आ रही छात्रा निकिता का पहले अपहरण करने का प्रयास किया और बाद में उसे असफल होने पर गोली मार दी थी जिसको लेकर बल्लभगढ़-सोहना रोड पर निकिता के परिजन, पड़ोसियों, शहर के समाजसेवियों ने इकट्ठा होकर एकसाथ जाम लगा दिया। जिसमें अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय सचिव भुवनेश्वर शर्मा तथा पूर्व विधायक एनआईटी नागेंद्र भड़ाना, बिट्टू बजरंगी, अपना घर सोसायटी के उपप्रधान राम बसोया, समाजसेवी अंगद चौरसिया सहित कई लोग परिजनों के समर्थन में पहुंचे। उनकी मांग है कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनको सख्त से सख्त सजा दी जाए, उनको फांसी दी जाए।

गौरतलब हो कि एकतरफा प्यार में पड़े युवक तौफिक ने सिटी बल्लभगढ़ थाना क्षेत्र में तृतीय वर्ष की छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उसने अग्रवाल कॉलेज के ठीक सामने वारदात को अंजाम दिया था। हमलावर अपने साथी के साथ कार में सवार होकर आया था। उसने पहले छात्रा को कार में खींचने का प्रयास किया। असफल रहने पर गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई थी।

वहीं क्राइम ब्रांच नीतिका हत्याकांड के आरोपी तौफिक व उसके साथी को गिरफ्तार कर पुलिस कमिश्नर कार्यालय लेकर पहुंच चुकी है।

परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि इस हत्याकांड में जो भी आरोपी हैं चाहे किसी भी कोने में छीपे हों उनको बक्शा नहीं जाएगा। इसमें मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है उसके जो भी साथी हैं उनको भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं उन्होंने कहा कि कॉलेज के आसपास पुलिस की गश्त को बढ़ाया जाएगा। शहर में कानून व्यवस्था को और भी दुरुस्त किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!