8 दिसंबर को भारत बंद !

नई दिल्ली : तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन को अब देशव्यापी आंदोलन बनाने की तैयारी है ! देशभर के किसान संगठनों ने 8 दिसंबर को भारत बंद का आह्वान किया है ! इसमें पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान समेत कई राज्यों के किसान संगठन शामिल हैं ! कई राजनीतिक दलों ने भी इस बंद को समर्थन दिया है ! मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने भी बंद का समर्थन किया है ! कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा, “कांग्रेस ने 8 दिसंबर को भारत बंद का समर्थन करने का फैसला किया है ! हम अपने पार्टी कार्यालयों पर भी प्रदर्शन करेंगे ! यह किसानों को राहुल गांधी के समर्थन को मजबूत करने वाला कदम होगा ! हम यह सुनिश्चित करेंगे कि प्रदर्शन सफल हो !”

ऑल इंडिया किसान संघर्ष कोऑर्डिनेशन कमिटी के बैनर तले बुलाए गए भारत बंद में देशभर के 400 से ज्‍यादा किसान संगठन शामिल हैं ! कांग्रेस के अलावा दूसरे राजनीतिक दलों ने भी उसे समर्थन दिया है ! तृणमूल कांग्रेस, राष्ट्रीय लोक दल, राजद, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) और सपा ने भी भारत बंद का समर्थन किया है ! लेफ्ट पार्टियों में सीपीआई, सीपीआईएम, सीपीआई (एमएल), RSP और ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक ने भी बंद का समर्थन किया है !

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!