G20 प्रोजेक्ट के अंतर्गत युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय और ब्रह्माकुमारीज द्वारा युवाओं के लिए y20 प्रोजेक्ट चलाया गया

फरीदाबाद (मनीष शर्मा) : भारत सरकार द्वारा संचालित G20 प्रोजेक्ट के अंतर्गत युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय और ब्रह्माकुमारीज द्वारा युवाओं के लिए y20 का प्रोजेक्ट चलाया गया है! y20 के प्रोजेक्ट के अंतर्गत प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की फरीदाबाद संजय एनक्लेव स्थित सेवा केंद्र द्वारा गवर्नमेंट कॉलेज खेरी गुजरान में युवाओं के लिए हेल्दी यूथ हेल्दी इंडिया विषय को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया! कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती पूजन से की गई!
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में ब्रह्मा कुमारी प्रिया जी ने सभी युवाओं को समझाया कि जैसे हम सिर पर या हाथ में कोई भी बोझ लेकर अधिक समय तक नहीं रख सकते! इसी प्रकार हमारे मन में भी कोई बोझ होता है तो वह बोझ हमारे मन को भारी कर देता है, अशांत व तनाव से ग्रसित कर देता हैं! इसलिए हमें अपने सभी बोझ उस परम सत्ता को दे देना चाहिए!

गवर्नमेंट कॉलेज की प्रिंसिपल सुनीता मलिक ने सभी युवाओं को अपने जीवन के अनुभव से प्रेरित किया! उन्होंने कहा कि हमें अपने जीवन में एक दिनचर्या के साथ चलना चाहिए! उन्होंने यह भी बताया कि आजकल युवाओं की माता पिता और माता-पिता की अपने बच्चों से यह शिकायत रहती है कि वह हमें समझते नहीं है! उन्होंने बताया कि दोनों को एक दूसरे के नजरिए से कोई भी बात को देखकर निर्णय लेना चाहिए!

प्रोग्राम के अंतर्गत पैनल डिस्कशन भी रखा गया जिसमें पैनलिस्ट के रूप में ब्रम्हाकुमारी पूजा जी, ब्रह्माकुमारी ज्योति जी, ब्रह्माकुमारी सीमा जी, ब्रह्मा कुमार हरिकिशन जी, प्रिंसिपल सुनीता मलिक जी, प्रोफेसर विजेंद्र जी थे! उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं द्वारा पूछे गए अनेक सवालों का जवाब दिया तथा नशे से मुक्ति , मोबाइल से छुटकारा, मन की एकाग्रता, परीक्षा में भय से मुक्ति, स्वस्थ जीवन शैली और खेलों के महत्व आदि विषय पर भी अपने अनुभव के साथ विषय को स्पष्ट करते हुए युवाओं को उनके प्रश्नों का जवाब दिया!
कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारीज के युवाओं द्वारा नशा मुक्ति पर एक नाटक भी प्रस्तुत किया गया! कार्यक्रम में लगभग ढाई सौ युवाओं ने भाग लिया! कार्यक्रम की कोऑर्डिनेटर प्रोफेसर राजेश जी और ब्रह्माकुमारी शोभा जी रहे! कार्यक्रम के अंत में सभी को राजयोग मेडिटेशन भी कराया गया तथा ईश्वरीय सौगात प्रिंसिपल महोदय जी को दी गई ! प्रिंसिपल महोदय जी ने ब्रह्माकुमारी की तरफ से आए हुए प्रतिनिधियों को मोमेंटो देकर सम्मानित भी किया!



