फूट डालो और राज करो की राजनीति कर रही भाजपा : कुमारी सैलजा

गुरुग्राम (मदन लाहौरिया) 27 फरवरी। देश में इस समय जिस तरह की राजनीति आई है वह फूट डालो और राज करो जैसी है और मौजूदा राजनीति एक डरावना वायरस है! यह बात हरियाणा की कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने हिसार जिला बार एसोसिएशन के एक कार्यक्रम में कही! कुमारी सैलजा कांग्रेस की राज्यसभा सांसद है व उनके सांसद कोटे से नवनिर्मित 25 लाख रूपये की लागत से बने हुए वकीलों के वाहनों की पार्किंग के शेड के उद्घाटन के अवसर पर कुमारी सैलजा ने संबोधित करते हुए व भाजपा सरकार से मांग करते हुए कहा कि प्रदेश के वकीलों के हित में दिल्ली की तर्ज पर असामयिक मृत्यु होने, मेडिकल व लाईफ इंश्योरेंस की सहायता हेतु मजबूत योजना बनानी चाहिये! उन्होंने कहा कि आजादी के 7 दशक बाद भी देश में भय का माहौल है! भय के इस दौर में वकीलों की एक बड़ी जिम्मेदारी और उतरदायित्व भी है कि वह इस लोकतांत्रिक देश में आम नागरिकों की समुचित लड़ाई लड़े!

कार्यक्रम में संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल ने कहा कि वकील हमेशा देश पर आई विपदा के निपटारे में सबसे आगे रहते हैं! पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल ने आगे कहा कि न्यायपालिका लोकतंत्र का तीसरा स्तंभ है जहां न सिर्फ कानून की व्याख्या कर जनता का मार्गदर्शन किया जाता है बल्कि दुखी और सताये हुए लोगों के जख्मों पर न्याय का मरहम भी लगाया जाता है! उन्होंने कहा कि हिसार बार एक ऐतिहासिक बार है जहां पर क्रांतिकारी व सच्चे देशभक्त लाला लाजपतराय जैसे महान लोगों ने वकालत की व हिसार बार की प्रतिष्ठा बढ़ाई!

उन्होंने कहा कि हिसार बार से ही सुप्रीमकोर्ट व हाईकोर्ट तक पहुंचे जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस आर. के. जैन व जस्टिस रमिंद्र जैन जैसे जज न्याय के मंदिरों में कार्यरत हैं! यह हिसार बार एवं हिसार शहर के लिए गर्व की बात है! सावित्री जिंदल ने वकीलों से अनुरोध करते हुए कहा कि जब भी कोई गरीब या जरूरतमंद आप के पास आये तो आप न्याय के देवता बन कर उनकी मदद करें क्योंकि लोकतंत्र में आप ही अंतिम आस हैं!

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!