13,78,278/- रुपये की ठगी के मामले में खाता उपलब्ध करवाने वाला बैंक कर्मचारी को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सेक्टर -3, फरीदाबाद वासी ने साइबर थाना बल्लभगढ़ ने शिकायत दी जिसमें आरोप लगाया कि उसके फोन पर घर पर बैठे पैसे कमाने का व्हाट्सएप मैसेज आया। जिसमें उसे बताया गया कि उसको गुगल मेप पर रिव्यू करके स्क्रीनशॉट शेयर करना जिसके बदले में उसे 50 रू मिलेगे। जिसके बाद ठगों द्वारा उसे प्रीपेड टास्क के बारे में बताया गया, ठगों के झांसे में आकर उसने टास्क करने शुरू कर दिये और विभिन्न टास्क के लिए 10,85,000/- रू ठगों के पास भेजे। जब शिकायतकर्ता ने पैसे निकालने के कहा तो ठगों ने टैक्स के रूप में उससे 2,93,278/- रू मांगे जो शिकायतकर्ता ने ठगों के पास भेज दिए। जिसके बाद भी शिकायकर्ता को कोई पैसा वापिस नहीं दिया गया। ऐसे शिकायतकर्ता के साथ कुल 13,78,278/- रू की ठगी हुई। जिस शिकायत पर साइबर थाना बल्लभगढ़ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बतलाया कि साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी रामविलास पांडे वासी जफरपुर जिला सुल्तानपुर उ.प्र. को गिरफ्तार किया है।
पुछताछ में सामने आया कि आरोपी यश बैंक, महाराष्ट्र की एक ब्रांच में काम करता है और वह अपने गांव से लड़को को नौकरी का झांसा देकर बुलाता था और बैंक में उनका करंट खाता खुलवाता था और उन सभी खातों में अपनी मेल आईडी और फोन न. दे देता था। जिसके बाद वो खातों को ठगों को दे देता था।
अधिक पुछताछ के लिए आरोपी को 6 दिन के पुलिस रिमाड पर लिया गया है।



