रोटरी ब्लड बैंक ने वूमेंस पावर संस्था को किया सम्मानित

फरीदाबाद : समाजसेवा और रक्तदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली वूमेंस पावर संस्था को रोटरी ब्लड बैंक द्वारा सम्मानित किया गया। संस्था पिछले छह वर्षों से रोटरी ब्लड बैंक के सहयोग से लगातार रक्तदान शिविरों का आयोजन कर रही है तथा लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूक करने का कार्य कर रही है।
इस अवसर पर संस्था की संस्थापक चांदनी आजाद अली ने रोटरी ब्लड बैंक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान संस्था के सभी सदस्यों और रक्तदाताओं के समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि संस्था आगे भी इसी तरह समाज सेवा के कार्यों को निरंतर जारी रखेगी और अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करेगी।
रोटरी ब्लड बैंक द्वारा दिया गया यह सम्मान संस्था के लिए गर्व का विषय है और इससे समाज सेवा के प्रति कार्यकर्ताओं का उत्साह और बढ़ेगा। संस्था ने भविष्य में भी रक्तदान जागरूकता अभियान और शिविरों को जारी रखने का संकल्प लिया!



