faridabad crime फरीदाबाद पुलिस का अवैध हथियार रखने वालों पर प्रहार, 3 आरोपी गिरफ्तार
2 देसी कट्टा व 1 देसी पिस्टल बरामद

faridabad crime : फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है, इसी क्रम में फरीदाबाद पुलिस क्राईम ब्रांच सेक्टर 30 व NIT की टीम ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग मामलों में 3 आरोपी गिरफ्तार कर 2 देसी कट्टा व 1 देसी पिस्टल बरामद किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि क्राईम ब्रांच सेक्टर 30 की टीम ने जतिन(19) वासी सुर्या विहार पार्ट-2 पल्ला को एतमादपुर पुल फरीदाबाद से 1 देसी कट्टा सहित व क्राईम ब्रांच NIT की टीम ने लोकेश सोलंकी(26) वासी बुलंदशहर उत्तर प्रदेश को सेक्टर 17 पुल फरीदाबाद के पास से 1 देसी पिस्टल सहित व अजरुद्दीन(27) वासी गांव बडखल फरीदाबाद को 1 देसी कट्टा सहित सुरजकुण्ड रोड से गिरफ्तार किया है। जिनके विरुद्ध संबंधित थानों में शस्त्र अधिनियम की धारा के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किये गये हैं।
आरोपियों को माननीय न्यायलय मे पेश कर जेल भेजा गया है।



