26 जनवरी को लेकर फरीदाबाद पुलिस की सघन जांच, थाना स्तर पर अल सुबह से कांबिंग/सर्चिंग जारी

फरीदाबाद : गणतंत्र दिवस समारोह को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से फरीदाबाद पुलिस द्वारा जिलाभर में सघन कांबिंग/सर्चिंग की जा रही है। 25 जनवरी को अल सुबह से ही जिला के सभी थाना क्षेत्रों में विशेष जांच अभियान चलाया गया।
इस दौरान थाना स्तर पर पुलिस टीमों द्वारा व्यक्तियों, वाहनों एवं स्थानों की गहनता से जांच की गई। साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से मेट्रो स्टेशन पार्किंग, होटल, धर्मशाला, बस स्टैंड, किरायेदारों के आवास, सार्वजनिक एवं भीड़भाड़ वाले प्रमुख स्थानों पर विशेष रूप से चेकिंग की गई।

पुलिस टीमों ने होटल व धर्मशालाओं में ठहरने वाले व्यक्तियों के सत्यापन तथा किरायेदारों के दस्तावेजों की जांच की। मेट्रो स्टेशन पार्किंग व बस स्टैंड जैसे संवेदनशील स्थानों पर आने-जाने वाले लोगों एवं वाहनों की सघन जांच कर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि असामाजिक तत्वों, संदिग्ध गतिविधियों एवं कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले तत्वों पर विशेष नजर रखी गई। फरीदाबाद पुलिस की आमजन से अपील है कि सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करें, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत नजदीकी पुलिस थाना, डायल 112 या पुलिस कंट्रोल रुम नंबर 9999150000 पर दें।
उन्होंने आगे बताया कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर फरीदाबाद पुलिस पूरी तरह सतर्क है। इस प्रकार की कांबिंग/सर्चिंग आगे भी जारी रहेंगे, ताकि आमजन निर्भय होकर राष्ट्रीय पर्व को उत्साह और शांति के साथ मना सकें।



