क्राईम ब्रांच सैक्टर 85 ने चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

- आरोपी से एक मोटरसाईकिल व एक ओटो किया बरामद।
फरीदाबाद : क्राईम ब्रांच 85 ने आरोपी अजय निवासी कैलाश नगर पलवल हाल पता धीरज नगर थाना पल्ला फरीदाबाद को सुत्रों से एतमात पुर सैक्टर 31 से किया गिरफ्तार । पूछताछ मे पता चला कि आरोपी अजय नशे का आदी है। क्राईम ब्रांच 85 ने बताया की आरोपी से थाना पल्ला के 1 मुकदमें मे 1 मोटरसाईकिल व थाना एन.आई.टी. के 1 मुकदमे मे 1 आटो बरामद किया गया है।आरोपी को गिरफ्तार कर पेश अदालत कर नीमका जेल बन्द करा दिया गया है।



