क्राइम ब्रांच 85 ने एक आरोपी को बोलेनो गाड़ी में अवैध हथियार सहित किया काबू, 2 देसी कट्टे तथा 1 बंदूक तथा तीन कारतूस बरामद

फरीदाबाद : डीसीपी क्राइम मुकेश कुमार मल्होत्रा के दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच 85 प्रभारी जोगिंदर सिंह की टीम ने एक आरोपी को अवैध हथियार सहित काबू किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम गौरव है जो पलवल के छपरौला गांव का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच की टीम रात करीब 3 बजे बल्लभगढ़ बस स्टैंड के पास गश्त कर रही थी कि एक बोलेनो गाड़ी पुलिस को देखकर एकदम से अपनी गाड़ी को बहुत तेज गति से भगाकर पलवल की तरफ जाने लगी। गाड़ी में दो व्यक्ति मौजूद थे। पुलिस को शक हुआ तो उन्होंने गाड़ी का पीछा किया। पुलिस को पीछे आते देख आरोपी घबरा गए और उसने गाड़ी को बल्लबगढ़ अनाज मंडी की तरफ मोड़ दिया परंतु हड़बड़ी में गाड़ी मुड़ नहीं पाई और वह गेट के पिलर से टकरा गई। गाड़ी रुकते ही कंडक्टर सीट पर बैठा वह व्यक्ति गाड़ी की खिड़की खोलकर भाग गया। पुलिस ने ड्राइवर सीट पर बैठे हुए आरोपी गौरव को काबू कर लिया। गाड़ी को चेक करने पर उसमें से 2 देशी कट्टे, 1 बंदूक तथा 3 कारतूस बरामद हुए। पूछताछ करने पर आरोपी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया जिसके पश्चात आरोपी को काबू करके आदर्श नगर थाने लाया गया जहां आरोपी के खिलाफ अवैध हथियार अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके आरोपी को अदालत में पेश करके 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी का उसके गांव में काफी समय से झगड़ा चल रहा है और इसी झगड़े के चलते वह अपने पास देसी कट्टा तथा बंदूक रखता है। आरोपी ने बताया कि वह फरीदाबाद में किसी पार्टी में आए थे और उसके साथ उसके गांव का ही एक दोस्त गजेंद्र उर्फ भोला नाम का उसके साथ बैठा था जो मौका पाकर फरार हो गया। आरोपी ने बताया कि यह देशी कट्टा वह यूपी से लेकर आया था जिसकी अभी जांच चल रही है। आरोपी के खिलाफ इससे पहले भी लूट की धाराओं के तहत एक मुकदमा दर्ज है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी को अवैध हथियार सप्लाई करने वाले उसके साथी के बारे में पूछताछ करके उसकी धरपकड़ की जाएगी तथा पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपी को अदालत में दोबारा पेश करके जेल भेजा जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!