20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

थाना शहर बल्लभगढ की टीम ने 24 घंटे के अंदर ही मामले का किया खुलासा

फरीदाबाद : चावला कॉलोनी में एक व्यक्ति से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने तथा रंगदारी न देने पर गोली मारने की धमकी के एक मामले में थाना शहर बल्लभगढ़ की टीम ने 24 घंटे के अंदर-अंदर आरोपित सागर(32) वासी कुम्हारवाडा व चेतन(23) वासी आजाद नगर बल्लभगढ को काबू कर लिया है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार चावला कालोनी निवासी एक व्यक्ति ने थाना शहर बल्लभगढ में दी अपनी शिकायत में बताया कि उसकी स्टील एण्ड वुडन फर्निचर की दुकान है। 22/23 फरवरी की रात को उसके फोन पर कॉल आई। दो लड़के फोन पर गालियां दे रहे थे तथा उसकी दुकान के शीशे तोड़ने की कह रहे थे। उनके द्वारा 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई व ऐसा न करने पर गोली मारने की धमकी दी गई। जिस पर थाना शहर बल्लभगढ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

थाना शहर बल्लभगढ़ की टीम ने तकनीकी सहायता के आधार पर दोनों आरोपितों को काबू किया है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि दोनों दोस्त है। आरोपी सागर पहले शिकायतकर्ता की दुकान पर काम करता था। 22/23 फरवरी की रात को उन्होंने शिकायतकर्ता की दुकान के शीशे तोडकर उसको फोन कर, उससे 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी और न देने पर गोली मारने की धमकी दी थी।

दोनों का पूर्व में भी अपराधिक रिकार्ड है। जिनको मंगलवार को माननीय आदत में पेश कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!