78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह ओल्ड फरीदाबाद स्थित महावीर नगर के वाल्मीकि पार्क में बड़ी धूमधाम मनाया गया

फरीदाबाद, 16 अगस्त। आरडब्ल्यूए महावीर नगर ओल्ड फरीदाबाद की ओर से 78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह ओल्ड फरीदाबाद स्थित महावीर नगर के वाल्मीकि पार्क में बड़ी धूमधाम मनाया गया, जिसमें आरडब्ल्यूए महावीर नगर एवं समस्त महावीर नगर निवासियों के साथ सेवादार पहलवान टेकचन्द नन्द्राजोग, आरडब्ल्यूए प्रधान चरण सिंह सैनी, आरडब्ल्यूए सचिव योगेश चावला ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं। समारोह में पं. शिवराम शर्मा, सतपाल चौधरी, धर्मवीर चौधरी, सुरेंद्र सैनी, पिंटू सैनी, बिशन नागपाल, राजेश तनेजा, प्रमोद मलहोत्रा, टीटू मटकेवाला, सोनू शर्मा, राधे सैनी, रमेश मेहता एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

इस अवसर पर सेवादार पहलवान टेकचन्द नन्द्राजोग, आरडब्ल्यूए प्रधान चरण सिंह सैनी, आरडब्ल्यूए सचिव योगेश चावला ने संयुक्त रूप से कहा कि 15 अगस्त 1947 जंग-ए-आजादी की तारीख भारत के इतिहास में सदैव अमर रहेगी। साथ ही स्वतंत्रता दिवस हमको ये सीख भी देता है कि हम सब मिलकर शांति, अमन और भाईचारे के साथ रहे और भारत को विश्व की सबसे बड़ी महाशक्ति बनाने के लिए निरंतर राष्ट्र उन्नति में अपनी भागीदारी करें। उन्होंने कहा कि आज हर भारतवासी के लिए खुशी का दिन है। आज हर गली, हर मोहल्ले में तिरंगा है। हर घर-हर दफ्तर में तिरंगा है। हर वाहन, हर हाथ में तिरंगा है। पूरा देश तिरंगे के रंगों में रंगा है। पूरा देश देशभक्ति के रंग में रंगा है। इस दिन के लिए मां भारती के न जाने कितने ही सपूतों ने अपना सब कुछ बलिदान कर दिया। इसी दिन के लिए असंख्य देशभक्तों ने कष्ट झेले और यातनाएं सही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!