यूनियन आपके द्वार कार्यक्रम के तहत सबडिवीजन नम्बर एक मे पहुँचे यूनियन के नेता

फरीदाबाद : डीएचबीवीएन की एनआईटी नम्बर एक में स्तिथ हरियाणा बिजली निगम की सबडिवीजन नम्बर एक में बिजली कर्मचारियों ने इकट्ठा होकर मीटिंग के माध्यम से एचएसईबी वर्कर यूनियन के नेताओं के समक्ष अपनी माँगें रखीं। कर्मचारियों दवारा आयोजित इस मीटिंग को सबडिवीजन नम्बर एक के प्रधान सुशील कुमार के नेतृत्व एवं एनआईटी यूनिट के प्रधान सोनू कुमार गोला की अध्यक्षता में किया गया। दफ्तर पर आयोजित कर्मचारी मीटिंग के दौरान प्रदेश के नेता विनोद शर्मा चीफ ऑर्गनाइज़र, सुनील चौहान उपप्रधान, परवीन शर्मा सहसचिव एवं सर्कल सचिव लेखराज चौधरी का दफ्तर के कर्मचारियों ने पगड़ी बाँधकर फूलमालाओं के साथ जोरदार स्वागत करते हुए मान सम्मान किया।

कर्मचारियों की मुख्य माँगों में सबडिवीजन नम्बर एक के बिजली शिकायत केंद्रों की खस्ता हाल हालातों के बारे में कर्मचारियों ने मुद्दा रखा इसके साथ साथ कर्मचारियों को टी एन्ड पी किट देने की भी बात कही। इस मौके पर मदनगोपाल शर्मा, राजबीर, सुमेर, महेन्दर, अमरचंद, राजेश, मामचन्द, वीरसिंह रावत, धर्मेंदर, नरेश, चरणसिंह पूनिया, सुरेन्दर पंघाल, यादराम, अमित गौतम, गुलशन, गमित, कविता अहलावत, अवधेश, भूपेंदर, गजेंदर, शीशपाल, सूरज, अनिल, कपिल, पुनीत, बलबीर, अरशद खान, हरीश, योगेश, मेहरचन्द आदि भारी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!