सेफ सिटी कार्यक्रम के अंतर्गत दुर्गा शक्ति की टीम ने रात्रि 10:30 बजे महिला को मंजिल पर सुरक्षित छोड़ किया सराहनीय कार्य

दुर्गा शक्ति 3 को रात्रि 10:30 बजे महिला सेक्टर सेक्टर 48 पर मिली थी।

फरीदाबाद 04 जनवरी : “सेफ सिटी” अभियान के अंतर्गत पुलिस आयुक्त सत्येंद्र कुमार गुप्ता के द्वारा दिए गए दिशा निर्देश के अनुसार कार्रवाई करते हुए महिला थाना NIT दुर्गा शक्ति की टीम ने रात्रि के समय महिला को ईआरवी से मंजिल तक पहुंचाने का सराहनीय कार्य किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि रात्रि के समय करीब 10.30 बजे सेक्टर-48 दिल्ली मस्जिद की तरफ ईआरवी नम्बर-3 गस्त पर थी। गस्त के दौरान महिला सेक्टर 48 दिल्ली मस्जिद पर खड़ी हुए मिली, पुलिस टीम को महिला से पूछताछ में पता चला कि दिल्ली जाना है पर कोई आटो नहीं मिल रहा दुर्गा शक्ति PCR 3 ने महिला को दिल्ली वाली मस्जिद सेक्टर 48 से महिला को अपने साथ गाडी मे बैठाकर सही सलामत महिला को ओल्ड मेट्रो स्टेशन छोड़ा गया। महिला ने पुलिस टीम का तहे दिल से धन्यवाद किया है।

फरीदाबाद पुलिस के द्वारा पुलिस आयुक्त के आदेशानुसार रात्रि के समय महिला को कोई साधन/पब्लिक ट्रांसपोर्ट नही मिल पा रहा हो और अकेली असुरक्षित महसूस कर रही है तो वह फरीदाबाद पुलिस द्वारा जारी किए गए कंट्रोल रूम नंबर 9999150000, 0129-2227200, 7290010000 पर संपर्क करके पुलिस की मदद ले सकती है। जिसमें उसके नजदीकी दुर्गा शक्ति, PCR या ERV टीम उस महिला से संपर्क करके उसे सुरक्षित घर तक छोड़ेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!