पंचायती राज संस्थाओं की मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण बारे वार्ड वाइज समीक्षा बैठक 7 जून को

फरीदाबाद, 6 जून। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जितेंद्र यादव ने बताया कि जिला फरीदाबाद के अंतर्गत पंचायती राज संस्थाओं के लिए पुनरीक्षण मतदाता सूची तैयार करने की कार्य की समीक्षा बैठक 7 जून को लघु सचिवालय के बैठक कक्ष में आयोजित की जाएगी। बैठक में पंचायती राज संस्थाओं की पुनरीक्षण की ड्राप मतदाता सूची तैयार करने की समीक्षा की जाएगी। मतदान केंद्र स्थापित करने सहित मतदाता सूची बारे अन्य तमाम पहलुओं पर विस्तार पूर्वक समीक्षा की जाएगी।



