गर्लफ्रेंड को इम्प्रेस करने के लिए अपने आपको अमीर दिखाने के चक्कर में देता था स्नेचिंग की वारदात को अंजाम, गिरफ्तार

फरीदाबाद 16 अक्टूबर। क्राइम ब्रांच 48 की टीम ने एक आरोपी सौरव को लूट और चोरी के मुकदमों के तहत गिरफ्तार किया है। आरोपी सौरव फतेहपुर तगा, फरीदाबाद का रहने वाला है। पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसने अपनी गर्लफ्रेंड को दिखाने के लिए कि वह बहुत अमीर है, उसने अपने साथियों आकाश और धर्मेन्द्र के साथ मिलकर 4 सितम्बर को सेक्टर 55 में एक व्यक्ति से कट्टे के बल पर मोबाइल और पर्स छीन लिया था। पुलिस टीम द्वारा मोबाइल व वारदात में प्रयोग की गई मोटरसाइकिल व 4000 रुपए नगद बरामद किए हैं।

पुलिस ने बताया कि आरोपी पर स्नेचिंग और लूट के 2 मुकदमें फरीदाबाद में दर्ज हैं। आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है तथा उसके साथियों आकाश और धर्मेन्द्र की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!